हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में खेलने वाले पहले 'भारतीय' बने निशान वेलुपिल्ले, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत का रहे हिस्सा

Indian Origin Player Debuts: भारतीय मूल के निशान वेलुपिल्ले ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डेब्यू कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले निशान तुर्की के खिलाफ मैच में काफी लेट आए. उन्हें कंगारुओं की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनने का मौका मिला.

विज्ञापन
भारतीय मूल के खिलाड़ी का डेब्यू (Image Credit: Twitter/X Screenshot)

Indian Origin Player Debuts: भारतीय मूल के फुटबॉलर निशान वेलुपिल्ले ने FIFA वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर किया और निशान इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बने. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तुर्की को 2-0 से करारी हार थमाई. निशान दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे थे लेकिन उन्हें अपनी आक्रामक क्षमता दिखाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया.

निशान वेलुपिल्ले का हुआ FIFA वर्ल्ड कप डेब्यू

एंग्लो-इंडियन मां जिलियन वेलुपिल्ले के बेटे निशान ऑस्ट्रेलिया के सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक हैं. घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 में अपना डेब्यू किया. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

वेलुपिल्ले ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 3 गोल किए हैं. उन्हें 2026 के FIFA वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तुर्की के खिलाफ खेलने का मौका मिला. निशान मैच के 61वें मिनट में मैदान पर आए और इसी के साथ वो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: हाई-वोल्टेज ड्रामा… VAR का विवाद और नतीजा 1-1! ब्राजील ने मोरक्को को ड्रॉ पर रोका

ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर

ग्रुप D के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच भिड़ंत हुई. मैच के 27वें मिनट में 20 साल के नेस्तोरी ईरानकुंडा ने गोल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से बढ़त दिलाई. 57वें मिनट में तुर्की के पास फ्री किक के जरिए वापसी करने का मौका था, लेकिन पैट्रिक बीच ने गोल रोक दिया.

विज्ञापन

75वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के कॉनर मेटकॉफे ने 20 यार्ड लंबी स्ट्राइक लगाकर गोल किया और 2-0 की बढ़त बना ली. फुल टाइम तक तुर्की वापसी नहीं कर पाई और 2-0 से ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता. कंगारू टीम ने 22 साल के इंतजार के बाद तुर्की को हराया.

ये भी पढ़ें:- 41 साल के रोनाल्डो नहीं, ये हैं FIFA World Cup 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola