FIFA World Cup: हाई-वोल्टेज ड्रामा… VAR का विवाद और नतीजा 1-1! ब्राजील ने मोरक्को को ड्रॉ पर रोका

Brazil vs Morocco: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच मैच रोमांचक रहा. दोनों टॉप टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और VAR का फैसला विवादों में भी रहा. 1-1 की बराबरी पर यह मैच ड्रॉ हुआ.

Brazil vs Morocco

ब्राजील vs मोरक्को (Image Credit: AI Generated)

Brazil vs Morocco: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच महामुकाबला देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित थे. 14 जून यानी आज दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई और मैच काफी रोमांचक साबित हुआ. उनके बीच हाई-क्वालिटी फुटबॉल देखने को मिला और अंत में मैच 1-1 की बराबरी से ड्रॉ हो गया है. मैच के दौरान रेफरी के कुछ फैसले और टेक्निकल ब्लंडर विवादों में रहे, जिसके कारण फैंस सोशल मीडिया पर बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ ब्राजील vs मोरक्को मैच

मोरक्को के खिलाफ मैच में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार उपलब्ध नहीं थे. चोटिल होने के कारण वह इस मैच से बाहर थे. मैच की शुरुआत में मोरक्को का दबदबा देखने को मिला और 21वें मिनट में इस्माइल साइबरी ने ब्राजील के एलिसन बेकर के ऊपर से गेंद उड़ाते हुए गोल कर दिया. उन्होंने 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

ब्राजील का कमबैक भी काफी शानदार रहा. विनीसियस जूनियर ने लेफ्ट विंग से गेंद बचाते हुए मोरक्को के यासीन बौनौ को चकमा दिया और गोल करते हुए स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई और मैच ड्रॉ हो गया. ब्राजील और मोरक्को को एक-एक अंक मिला और ग्रुप C की अंकतालिका में दोनों टीमें बराबरी पर हैं.

विज्ञापन

विवादों में रहा VAR से जुड़ा निर्णय

मैच के दौरान VAR के जुड़ा फैसला काफी विवादों में रहा. रेफरी ने एक मौके पर ब्राजील को कॉर्नर किक दी लेकिन फिर VAR टीम ने दखल दिया और बताया कि ब्राजील के मथेअस कुन्हा ने गेंद को आखिरी में टच किया. इसी वजह से मोरक्को को गोल किक मिली. फैंस सोशल मीडिया पर इस फैसले से बेहद हैरान नजर आए, क्योंकि VAR कॉर्नर या गोल किक के फैसलों के बीच दखल नहीं देता है.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: यूनाइटेड स्टेट्स के आगे पस्त हुआ पराग्वे, 4-1 की एकतरफा जीत से मचाया तहलका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ