Vinesh Phogat: व‍िनेश फोगाट को स‍िल्‍वर मेडल म‍िलेगा या नहीं? आज इतने बजे होगा भाग्‍य का फैसला

Vinesh Phogat Latest Updates: व‍िनेश फोगाट से ओलंप‍िक मेडल छ‍िन चुका है। उन्‍होंने संन्‍यास लेने की घोषणा भी कर डाली है। हालांक‍ि उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय पंचाट में अपील की है और आज फैसला आ सकता है।

Vinesh phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Silver Medal updates in hindi:  क्‍या व‍िनेश फोगाट से रूठी क‍िस्‍मत एक बार फ‍िर जागेगी? क्‍या भाग्‍य ने उनसे जो सब छीन ल‍िया है, फ‍िर से उन्‍हें म‍िलेगा? आज हमें इन सवालों का जवाब म‍िल जाएगा। अगर किस्मत ने विनेश का साथ दिया तो विनेश से अच्छी खबर आ सकती है।

विज्ञापन

व‍िनेश फोगाट महज 100 ग्राम वजन ज्‍यादा होने के बाद पेर‍िस ओलंप‍िक से ड‍िस्‍क्‍वालीफाई हो गईं हैं। वह फाइनल से पहले रातभर असंभव को संभव करने के प्रयास में जुटी रहीं। मगर मंज‍िल से बस कुछ कदम दूर रह गईं। भारतीय समय के अनुसार आज 9 अगस्‍त को दोपहर 1.30 बजे सुनवाई शुरू होगी। कल देर रात व‍िनेश ने इस फैसले के ख‍िलाफ कोर्ट ऑफ आर्ब‍िट्रेशन फॉर स्‍पोर्ट्स (CAS) में अपील कर दी। उन्‍होंने अपील करते हुए संयुक्‍त रूप से स‍िल्‍वर मेडल व‍िजेता घोष‍ित करने की मांग की है। अच्‍छी बात यह है क‍ि उनकी याच‍िका को स्‍वीकार कर ल‍िया गया है और कुछ ही घंटों में CAS अपना फैसला सुनाएगा।

विज्ञापन

व‍िनेश के ल‍िए 4 वकील

व‍िनेश फोगाट की ओर से 4 वकील अंतरराष्‍ट्रीय अदालत में उनका पक्ष रखेंगे। मीड‍िया खबरों के मुताब‍िक चार्ल्‍स एमसन, हैब‍िन एस्‍टेले क‍िम, एस्‍टेले इवानोवा और जोएल मोनलुइस भारतीय रेसलर की ओर से दलील पेश करेंगे। न‍ियमों के अनुसार ओलंप‍िक खेलों के शुरू होने के 10 द‍िनों के भीतर होने वाले व‍िवाद का समाधान CAS के जर‍िए हो सकता है।

विज्ञापन

क‍ितने बजे आएगा फैसला

हालांक‍ि कुश्‍ती के न‍ियमों को देखते हुए इस फैसले के पलटे जाने की संभावना बहुत ही कम हैं। अब कोई चमत्‍कार ही व‍िनेश फोगाट को मेडल द‍िला सकता है। इस बीच इस बड़े झटके से न‍िराश व‍िनेश फोगाट ने अंतरराष्‍ट्रीय कुश्‍ती से संन्‍यास लेने का ऐलान कर द‍िया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है क‍ि वह टूट चुकी हैं और अब उनमें ह‍िम्‍मत नहीं बची है। याद रहे क‍ि व‍िनेश ने पेर‍िस ओलंप‍िक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही मैच में 4 बार की वर्ल्‍ड चैंप‍ियन और ओलंप‍िक गोल्‍ड मेडल‍िस्‍ट को हरा द‍िया था। इसके बाद लगातार दो मैच जीतते हुए उन्‍होंने फाइनल में प्रवेश क‍िया था। लेक‍िन अचानक से वजन बढ़ने की वजह से उन्‍हें ड‍िस्‍क्‍वालीफाई कर द‍िया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ