Indian Hockey Team Semifinal Against Germany: पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अभी तक कांस्य पदक तक ही सीमित रहा है। हालांकि भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 4-2 से हराया। पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 4 गोल मारे, जबकि ब्रिटेन के खिलाड़ी दो ही गोल कर पाए। पीआर श्रीजेश ब्रिटेन के हमलों के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से होगा। ये मुकाबला मंगलवार (6 अगस्त को रात 10.30 बजे) की शाम को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Paris Olympics के सेमीफाइनल से पहले हॉकी टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी सस्पेंड
जर्मनी के मुकाबले भारत की दावेदारी मजबूत
वैसे तो हर मैच नया होता है, लेकिन टीम का पिछला प्रदर्शन उसके आत्मविश्वास को ऊंचा रखता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक का मुकाबला जर्मनी को 5-4 से हराकर जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला कांस्य पदक ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम को 41 साल बाद मिला कोई पदक था।
ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ भारत का प्रदर्शन
भारत ने ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। ओलंपिक खेलों के हॉकी मुकाबले में भारत ने पिछले 12 मैचों में 5 बार जीत हासिल की है, जबकि जर्मनी को 4 बार जीत मिली है। 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। वैसे जर्मनी और भारत के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो भारत को चार मैचों में जीत मिली है। जर्मनी ने सिर्फ एक मुकाबला जीता है।
भारत को जर्मनी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बर्लिन ओलंपिक 1936 में 8-1 से मिली थी। वहीं जर्मनी ने मॉन्ट्रियल ओलंपिक में 7-1 से जीत हासिल की थी।
पेरिस ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। अगर बेल्जियम के मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम अभी तक किसी भी टीम से नहीं हारी है। उधर बेल्जियम की टीम क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद ओलंपिक स्पर्धा से बाहर हो गई है।
भारत अगर सेमीफाइनल में जर्मनी को हरा देता है तो वह फाइनल में नीदरलैंड और स्पेन के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरे ओलंपिक में अपना पदक पक्का कर लेगी।
भारत ने ओलंपिक में अभी तक 8 स्वर्ण, एक रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने हॉकी का आखिरी स्वर्ण पदक 1980 में हुए मास्को ओलंपिक में जीता था।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
18 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines