---विज्ञापन---

खेल

IPL 2024 : गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, पिता ने दी जानकारी

Gujarat Titans Player Robin Minz Accident : आईपीएल 2024 में पहली बार चुने जाने वाले रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का बाइक चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने खुद दी है।

Robin Minz Accident: आईपीएल 2024 में पहली बार दस्तक देने वाले रांची के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का बाइक चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी खुद रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने दी है। बता दें कि 19 दिसंबर को दुबई में हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने इस धाकड़ बल्लेबाज को 3.6 करोड़ की राशि में खरीदा था।

न्यूज 18 से रॉबिन मिंज के पिता ने बात करते हुए बताया कि रॉबिन मिंज के दाहिने घुटने में चोट लगी है। यह चोट कितनी गंभीर है अभी तक इसपर कोई बयान नहीं आया है। दरअसल 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। जबकि गुजरात टाइटंस को पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। रॉबिन मिंज इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

---विज्ञापन---

रॉबिन के पिता ने दी जानकारी

रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने न्यूज 18 से बात करते हुए बताया कि मिंज अपनी कावासाकी सुपरबाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचाकन उनके सामने दूसरी बाइक आई और वह अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठै, जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि रॉबिन को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मिंज के पिता ने आगे कहा कि उनके दाहिने घुटने में मामूली चोटें आई हैं। मिंज के बाइक की स्थिति के बारे में कहा कि उनकी बाइक का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2024 में विजेता टीम बदल सकती है कप्तान! विश्व कप विनर खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी?

धोनी को आइडल मानते हैं रॉबिन मिंज

रॉबिन मिंज अपना आइडल भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह घोनी को मानते हैं। वह धोनी की तरह ही विकेटकीपिंग करते हैं। बता दें कि रॉबिन मिंज के पिता रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। एक बार रॉबिन के पिता ने रांची एयरपोर्ट पर धोनी से मुलाकात की थी। उस समय धोनी ने उनसे वादा किया था कि अगर मिंज को कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं खरीदेगी तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल कर लेंगे। हालांकि ऑक्शन के दौरान रॉबिन मिंज पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई पर 1.20 करोड़ की राशि के बाद उन्होंने मिंज को छोड़ दिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पहले BCCI Central Contract से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, अब रणजी में फ्लॉप; कम नहीं हो रही मुश्किलें

---विज्ञापन---

उसके बाद मिंज को टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। पर अंत में गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर 21 वर्षीय खिलाड़ी को अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया। हालांकि में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से मिंज के पिता ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी। उस समय मिंज के पिता ने शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस में रॉबिन को शामिल करने के लिए धन्यवाद कहा था।

First published on: Mar 03, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola