Quadruple Century in ODI: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में नाबाद 400 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. वहीं, भारत के एक बल्लेबाज ने लारा से भी बड़ी पारी खेली दी और वनडे फॉर्मेट में ‘चौहरा शतक’ (Quadruple Century) जड़कर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया.
इस बल्लेबाज ने सिर्फ 160 गेंदों में नाबाद 486 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली, जो किसी भी स्तर के वनडे क्रिकेट में बेहद दुर्लभ और अविश्वसनीय है. अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 46 चौके और 23 छक्के जड़े.
भारत के इस बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा से भी बड़ी पारी
वनडे क्रिकेट में यह अद्भूत कारनामा बेंगलुरु के युवा क्रिकेटर संक्रूथ श्रीराम ने किया था. संक्रूथ ने साल 2014 में ऊटी में आयोजित अंडर-16 अजहर हसन मेमोरियल इंटर स्कूल लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में यह महारिकॉर्ड बनाया था. JSS इंटरनेशनल स्कूल की ओर से खेलते हुए संक्रूथ ने हेब्रोन स्कूल के खिलाफ 40 ओवर के मैच में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी.
उन्होंने 160 गेंदों में 46 चौके और 23 छक्कों के साथ नाबाद 486 रन कूट डाले. संक्रूथ ने वनडे में क्वाड्रपल सेंचुरी लगाने का अनोखा कारनामा कर सबको हैरान कर दिया. उनकी इस पारी का जिक्र ESPN क्रिकइन्फो की रिकॉर्ड लिस्ट में भी दर्ज है.
बेखौफ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम
संक्रूथ ने मैच में अपनी बेखैफ बल्लेबाजी ऐसा कोहराम मचाया कि, उनके आगे विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 ओवर में 605 रनों का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया.
संक्रूथ के साथ धनुष प्रियन ने भी नाबाद 70 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 605 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेब्रोन स्कूल की टीम सिर्फ 42 रन पर ढेर हो गई और जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने मुकाबला 563 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच RCB की लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की हुई एंट्री
विराट कोहली के बहुत बड़े फैन
15 साल के 10वीं कक्षा के छात्र संक्रूथ श्रीराम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीतने का काम किया था. अपनी इस ऐतिहासिक पारी के बाद संक्रूथ ने कहा था कि, “मेरा लक्ष्य सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना और पूरे 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना था.”
उन्होंने बताया कि उनके कोच ने उन्हें अंत तक क्रीज पर टिके रहने की सलाह दी थी और उसी सोच के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बन गया. संक्रूथ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं और वह कोहली को अपना आदर्श मानते हैं.
ये भी पढ़ें- 50 रन, 18 गेंद… 19 सालों में पहली बार! मुंबई इंडियंस ने आखिरी 3 ओवरों में कर दिया IPL इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
22 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines