Paris Olympics 2024 का समापन हो चुका है। भारत ने इस ओलंपिक में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। भारत ने 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 6 पदक के साथ पेरिस ओलंपिक-2024 में अपने अभियान को समाप्त किया है। ये पदक हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग और कुश्ती की स्पर्धा में भारत ने जीते हैं। अब अगले ओलंपिक का आयोजन 2028 में लॉस एंजेलिस में प्रस्तावित है। इस ओलंपिक में क्रिकेट की भी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। क्रिकेट को ओलंपिक में 120 साल के बाद जगह दी गई है। इस बीच ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने में विराट कोहली की भी भूमिका सामने आई है।
इन 5 खेलों को किया गया है शामिल
लॉस एंजेलिस ओलंपिक-2028 में क्रिकेट के अलावा बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, लैक्रोस, स्क्वैश और फ्लैग फुटबॉल के खेल को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से इसकी घोषणा पेरिस ओलंपिक-2024 से पहले ही कर दी गई थी।
ये भी पढ़ेंः राज्यसभा में होगी Vinesh Phogat की एंट्री! क्या नया रास्ता तैयार कर सकता है ये कानून?
क्या है विराट कोहली की भूमिका
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओलंपिक के डायरेक्टर निकोलो कैम्प्रियानी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। निकोलो कैम्प्रियानी लॉस एंजेलिस ओलंपिक-2028 के स्पोर्ट्स डायरेक्टर हैं। वह निशानेबाज और शूटिंग कोच भी रह चुके हैं। निकोलो कैम्प्रियानी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि क्रिकेट खेलों को ओलंपिक में शामिल करने में विराट कोहली का बहुत अधिक प्रभाव रहा है। वो 340 मिलियन फॉलोअर्स (अब 385 मिलियन) के साथ सोशल मीडिया पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले एथलीट हैं। वो फॉलोअर्स के मामले में लेब्रोन जेम्स, टॉम ब्रैडी और टाइगर वुड्स से भी आगे हैं। ये लॉस एंजेलिस ओलंपिक-2028 के लिए विन सिचुएशन है। आईओसी और क्रिकेट समुदाय को क्रिकेट के रूप में पारंपरिक क्रिकेट देशों से आगे बढ़ने के लिए वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।’
क्या ओलंपिक में खेलेंगे विराट कोहली
ओलंपिक का अगला आयोजन 2028 में होना है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही संकेत दे दिया था कि अगर विराट कोहली अपनी फिटनेस को बरकरार रखते हैं तो वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। ऐसे में ये टूर्नामेंट ही उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है। इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि विराट कोहली ओलंपिक में खेलते हुए नजर आएं।
ये भी पढ़ें:- एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines