Team India के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। टीम इंडिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच दिसंबर-2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अब तक वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।
टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन को जब टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया तब उनके फैंस बड़े मायूस हुए थे। फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन की जल्द टीम में वापसी होगी, लेकिन अब शिखर धवन ने खुद ही रिटायरमेंट का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है।
हाल ही में दिए थे संकेत
दिग्गज पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में संन्यास लेने की ओर इशारा किया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने फैंस को समझाने का प्रयास किया था। इंटरव्यू के दौरान शिखर धवन ने कहा था कि, उन्हें उनकी खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यहां वीडियो में देखिए उन्होंने संन्यास का ऐलान करते हुए क्या कहा है।
ये भी पढ़ें: Maharaja Trophy: अगर तीसरा सुपर ओवर भी हो जाता टाई तो कैसे निकलता मैच का नतीजा? जान लीजिए क्रिकेट का ये नियम
कैसा रहा शिखर धवन का करिअर
शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 2315, वनडे में 6793 और टी20 मैच में 1759 रन बनाए हैं। टेस्ट में जहां शिखर धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन का रहा है, वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने सर्वोच्च 143 रन की पारी खेली है। वहीं, टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रनों का है।
ये भी पढ़ें: IPL Mega Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर बरस सकता है छप्परफाड़ पैसा, देखें लिस्ट
बीसीसीआई, कोच और अन्य दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया
शिखर धवन के संन्यास लेने के ऐलान के बाद उन्हें बीसीसीआई, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर व टीम के अन्य साथियों की ओर से शुभकामनाएं भी दी गईं। इस दौरान शिखर धवन को चैंपियन खिलाड़ी बताया गया। यहां देखें दिग्गजों के ट्वीट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
4 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines