IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये दोनों ही मैच भारत के लिए बेहद अहम है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। इस 16 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है। लेकिन अब वह ऐसे संकेत दे रहे हैं, जिससे लग रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ वो भी अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन से दिए संकेत
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो लाल गेंद से अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या को लाल गेंद से गेंदबाजी करता हुआ देख फैंस उत्सुक हैं। फैंस का मानना है कि हार्दिक पांड्या अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए वह लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं।
दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भले ही टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी हो लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: AFG vs NZ: विवादों के बीच ग्रेटर नोएडा स्टेडियम के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का टेस्ट करिअर
हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार 2018 में टेस्ट मैच खेला था। ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। उसके बाद से अब हार्दिक पांड्या को टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया है। उन्होंने अपने करिअर में अब तक केवल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 18 पारी में उन्होंने 532 रन बनाए हैं और 17 विकेट भी हासिल किए हैं। हार्दिक पांड्या के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: Video: SRH की रिटेंशन लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह, ताबड़तोड़ बल्लेबाज शामिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines