हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजय जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस पोस्ट के लिए हुए नियुक्त

Ajay Jadeja: पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब जामनगर के अगले जाम साहब होंगे। इस बात का ऐलान आधिकारिक रूप से हो चुका है।

विज्ञापन

Ajay Jadeja: गुजरात के जामनगर के जाम साहब शत्रुशल्य सिंह जी ने 11 अक्टूबर को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी चुना है। पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा अब जामनगर के अगले जाम साहब होंगे।

शत्रुशल्य सिंह जी ने अपने नए वारिस की घोषणा कर खुशी जाहिर की। अजय जडेजा शत्रुशल्य सिंह जी के काफी करीबी माने जाते थे। ऐसे में उन्होंने अपना अगला उत्तराधिकारी जडेजा को ही चुना है।

शत्रुशल्य सिंह जी ने जताई खुशी

विज्ञापन

अजय को अपना अगला वारिस चुनने के बाद शत्रुशल्य सिंह जी ने कहा कि मुझे खुशी है कि जडेजा अब नवानगर के अगले जाम साहब होंगे। उन्होंने ये भी माना कि ये नवानगर की जनता के लिए आशीर्वाद होगा। बता दें कि अजय जडेजा जामनगर के ही नवानगर रियासत से ताल्लुक रखते हैं।

जामनगर के मौजूदा जाम साहब शत्रुशल्य सिंह जी निसंतान हैं। ऐसे में उन्हें अगला जामनगर का वारिस चुनना था। ऐसे में उन्होंने जडेजा को अगला जाम साहब बनाने की घोषणा की। इससे पहले शत्रुशल्य सिंह के पिता दिग्विजय सिंह 33 साल तक जाम साहब रहे थे। उनके चाचा रणजितसिंह जी ने उन्हें गोद लिया था और अपना वारिस भी चुना था। रणजित सिंह वही हैं, जिनके नाम से बीसीसीआई हर साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन करवाती है। रणजित सिंह 1907 से लेकर 1933 तक नवानगर के शासक भी रह चुके हैं। रणजित सिंह जी और दिलिप सिंह जी के परिवार से ही अजय जडेजा आते हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए लंबा रहा करियर

अजय जडेजा ने भारत के लिए 8 साल तक प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 15 टेस्ट मैच में 26.18 की औसत के साथ 576 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 196 वनडे मैच में 37.47 की औसत के साथ 5359 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज है। वहीं वनडे में उन्होंने 6 शतक के अलावा 30 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

गुजरात के लिए भी उन्होंने 111 प्रथम श्रेणी मैट में 54 की औसत के साथ 8100 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक के अलावा 40 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा 291 लिस्ट A मैच में उन्होंने 11 शतक के अलावा 38 अर्धशतक ठोके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! ऑस्ट्रेलिया ने किया सपना ‘चकनाचूर’

 

 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola