ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, 3 दिन में सिडनी टेस्ट खत्म होने पर भारत वापसी में हो रही देरी

Indian Cricket Team: सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल फंस गई है। सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को 3 दिन के अंदर ही हार का सामना करना पड़ा था।

Team India

Team India

Indian Cricket Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन ही जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया। टीम इंडिया को 10 साल के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सिडनी टेस्ट महज 3 दिन में खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में फंस गई है। टीम इंडिया को फिलहाल भारत वापसी का टिकट नहीं मिला है।

टिकट मिलने के बाद भारत लौटेगी टीम इंडिया

दरअसल सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले ही खत्म हो गया। जिसके चलते टीम इंडिया को अभी ऑस्ट्रेलिया में ही रुकना पड़ रहा है। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 7 जनवरी तक था। फिलहाल टिकट मिलने में देरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए टिकट का इंतजाम करने में लगा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि टीम इंडिया फिलहाल टिकट का इंतजार कर रही है, वहीं टीम इंडिया को वैसे तो 8 जनवरी को उड़ान भरनी थी लेकिन मैच 2 दिन पहले खत्म होने के चलते कुछ खिलाड़ी जल्दी जा सकते थे, अगर उनको टिकट मिलता।

WTC फाइनल की रेस से भारत बाहर

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई। ये पहली बार है जब टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल से बाहर हुई हो। इससे पहले दोनों बार भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ