Team India: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता है। टीम इंडिया 4 जून को भारत वापस आ रही है। ऐसे में टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार तरह से स्वागत किया जाएगा। पूरे देश में इस जीत को एक त्योहार की तरह मनाया गया था। अब टीम इंडिया के फैंस एक बार फिर से अपने स्टार्स का इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मुलाकात
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम इंडिया से मुलाकात करेंगे। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पर वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रोड शो निकाला जाएगा।
यहां देख सकते हैं लाइव
फैंस टीम इंडिया के स्वागत के कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से इस प्रोग्राम का लाइव भी फैंस को दिखाया जाएगा। सभी फैंस के लिए दिल्ली या मुंबई जाना मुश्किल है तो वो लाइव टीवी पर ही इसे देख सकते हैं। बता दें की टीम इंडिया का रोड शो स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा। पीएम आवास पर खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री का ब्रेकफास्ट भी आप लाइव टीवी पर देख सकते हैं। जबकि टीम इंडिया का रोड शो आप स्टार स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
जानें टीम इंडिया शेड्यूल
टीम इंडिया के खिलाड़ी 04 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे के भारत आएंगे। इसके बाद वो 11 बजे के करीब प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां पर टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 5 बजे से रोड शो होगा। वहीं, 7 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम होगा।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या के कैच पर भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट के नियम से खत्म किया सस्पेंस
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines