India vs New Zealand, Shreyas Iyer: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों के लक्ष्य को एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत की जीत में तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ने अहम भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक समय मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन तिलक और नीतीश ने 7वें विकेट के लिए शानदार 69 रनों की साझेदारी कर जीत दिला दी.
वहीं, इस जीत से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. मैच के बाद श्रेयस ने कहा कि उनकी टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और इस मुकाबले में इसका बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला. उन्होंने तिलक-नीतीश और नमन की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही कप्तान ने टीम की बल्लेबाजी में कुछ कमियों का भी जिक्र किया.
हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है – श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना की एक समय ऐसा लगा था कि मुकाबला हाथ से निकल गया, लेकिन टीम ने वापसी की और जीत दर्ज की. उन्होंने तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी के पास मैच जिताने की क्षमता है. अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है और आज हमने इसका उदाहरण भी देखा. जब हमने लगातार विकेट गंवाए, तो ऐसा लगने लगा था कि मुकाबला हमारे हाथ से निकल रहा है. लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने शानदार जज्बा दिखाया. इसके अलावा नमन धीर ने भी छोटी, लेकिन बेहद अहम पारी खेली.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में कुछ मैचों में देखा था. वह एक जबरदस्त गेंदबाज भी हैं. जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देता है, तो वह टीम में काफी मजबूती और आत्मविश्वास लेकर आता है. उनकी फील्डिंग भी शानदार है. वह वास्तव में बहुत प्रभावशाली खिलाड़ी हैं.”
इस बात का रहा श्रेयस अय्यर को मलाल
भारत की जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की बल्लेबाजी में कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया. उन्होंने माना कि लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिसके कारण रन रेट बढ़ता चला गया. अय्यर ने कहा, “शुरुआत में हमने काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट बढ़ गया. जब हम बल्लेबाजी करने उतरे, तो तेजी से रन बनाना चाहते थे, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. खासकर ब्रेसवेल और सेंटनर ने बीच के ओवरों में खेल को अच्छी तरह नियंत्रित किया. उस समय गेंद को हिट करना आसान नहीं था.”
उन्होंने आगे कहा कि अगर भारतीय बल्लेबाज गैप में शॉट खेलते और बाउंड्री तलाशने की कोशिश करते, तो रन बनाना आसान हो सकता था. हालांकि, अय्यर ने इसे एक खराब दिन बताते हुए अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
ये भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2026: 22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
फील्डिंग को लेकर कही ये बात
श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की फील्डिंग को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया था कि वे गेंद की दिशा का सही अंदाजा लगाएं और उसे रोकने के लिए पूरी ताकत से दौड़ें. इसका मकसद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को आसानी से दो रन लेने से रोकना था. अय्यर ने मुताबकि, अगर फील्डर गेंद की ओर तेजी से बढ़ता है, तो बल्लेबाज दूसरा रन लेने से पहले दो बार सोचता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छोटी-छोटी कोशिशें भी मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती हैं. वहीं, इस जीत के बाद भी भारतीय कप्तान ने साफ किया कि टीम को अभी लंबा सफर तय करना है और अभी आधा काम ही हुआ है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तिलक वर्मा-नीतीश रेड्डी का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
50 mins agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
1 hr agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
1 hr agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
1 hr agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
1 hr agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
2 hrs agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
2 hrs agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
3 hrs agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines