Asia Cup Rising Stars 2026: 22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 19 नवंबर से 29 नवंबर तक कतर में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.

Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान (PIC Credit- X)

Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 नवंबर से 29 नवंबर तक कतर में किया जाएगा. यह इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण होगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट टी20 नहीं, बल्कि 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन अपने खिताब का बचाव करने मैदान पर उतरेगी. पाकिस्तान ए टीम ने पिछले साल कतर में खेले गए 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बांग्लादेश ए को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं, इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच 22 नवंबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फॉर्मेट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 कतर की मेजबानी में 19 नवंबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दो अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे, जिसमें दोहा का वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड शामिल हैं. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी. ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट के दौरान हर दिन दो मैच खेले जाएंगे. दिन का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. बता दें कि, पिछले साल टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार सभी मुकाबले 50 ओवर के होंगे.

  • ग्रुप A: श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग.
  • ग्रुप B: भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई.

22 नवंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

इस टूर्नामेंट में सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर रहने वाली हैं. ग्रुप स्टेज में 22 नवंबर को भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला दोहा में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. पिछले संस्करण में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान से हिसाब चुकता करना चाहेगी. वहीं, अगर भारत और पाकिस्तान दोनों क्वालीफाई करते हैं और अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं, तो वे फाइनल में भी आमने-सामने हो सकते हैं.

विज्ञापन

Asia Cup Rising Stars 2026 का पूरा शेड्यूल

मैचमुकाबलातारीखसमय (IST)
1बांग्लादेश ए vs हांगकांग19 नवंबरसुबह 11:30 बजे
2श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए19 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
3पाकिस्तान ए vs यूएई20 नवंबरसुबह 11:30 बजे
4भारत ए vs नेपाल20 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
5श्रीलंका ए vs हांगकांग21 नवंबरसुबह 11:30 बजे
6बांग्लादेश ए vs अफगानिस्तान ए21 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
7यूएई vs नेपाल22 नवंबरसुबह 11:30 बजे
8भारत ए vs पाकिस्तान ए22 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
9अफगानिस्तान ए vs हांगकांग23 नवंबरसुबह 11:30 बजे
10श्रीलंका ए vs बांग्लादेश ए23 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
11भारत ए vs यूएई24 नवंबरसुबह 11:30 बजे
12पाकिस्तान ए vs नेपाल24 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
13सेमीफाइनल 1: A1 vs B226 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
14सेमीफाइनल 2: B1 vs A227 नवंबरदोपहर 3:30 बजे
15फाइनल29 नवंबरदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास, T20I में भारत के खिलाफ 2 बार चार विकेट हॉल लेने वाले बने पहले गेंदबाज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ