Asian Games and Commonwealth Games 2026 Indian Boxing Squad: ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और युवा स्टार मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने शुक्रवार को पटियाला में हुए नेशनल ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने आगामी एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.
इनके अलावा, जादूमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने भी दोनों टीमों में अपनी जगह बनाई है. हालांकि, मौजूदा नेशनल चैंपियन आदित्य प्रताप सिंह (65 किग्रा) ने सिर्फ जुलाई-अगस्त में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया है.
साक्षी ने वर्ल्ड चैंपियनों को मात देकर बनाई जगह
सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 किग्रा वर्ग में अपनी जगह पक्की कर ली. दो बार की युवा वर्ल्ड चैंपियन साक्षी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुडा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. उन्होंने लगातार दूसरे दिन उन्होंने किसी विश्व चैंपियन को मात दी.
इससे पहले गुरुवार को साक्षी ने निकहत जरीन को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. वहीं, प्रीति पवार पहले ही 54 किग्रा वर्ग का कोटा हासिल कर चुकी थीं, जिसके चलते साक्षी ने 51 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश की. वहीं, सचिन सिवाच (पुरुष 60 किग्रा), प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा) और प्रिया घंघास (महिला 60 किग्रा) पहले ही एशियन चैंपियनशिप के जरिए भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं.
जुलाई-अगस्त में कॉमनवेल्थ, सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स
साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होंगे, जहां मुक्केबाजी की कुल 14 स्पर्धाएं खेली जाएंगी. इसके बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेल 2026 का आयोजन होगा, जिसमें 11 भार वर्गों में मुकाबले होंगे. वहीं, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में मुक्केबाजी की 14 स्पर्धाओं में पदकों के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी? सामने आई तारीख़… वायरल पोस्ट में हुआ सनसनीखेज दावा!
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम
महिला: साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), परवीन हुडा (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा).
पुरुष: जदुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (90+ किग्रा).
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम
महिला: साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मीन लैम्बोरिया (57 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा).
पुरुष: जदुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), आदित्य प्रताप सिंह (65 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (90+ किग्रा).
ये भी पढ़ें- IPL 2026: KKR vs GT मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा! टूट सकता का फैंस का दिल
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines