क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी? सामने आई तारीख़… वायरल पोस्ट में हुआ सनसनीखेज दावा! 

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. फैंस इसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार मान रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पांड्या की शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

hardik pandya and mahieka sharma

hardik pandya and mahieka sharma

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या हमेशा खबरों में बने रहते हैं. आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल वो आलोचकों के निशाने पर हैं. फैंस मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन का भी जिम्मेदार हार्दिक को ही मान रहे हैं. इसके अलावा अब उन्हें कप्तानी से भी हटाने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. इस बीच एक पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के शादी को लेकर दावा किया जा रहा है. इस वायरल पोस्ट में डेट भी बताई गई है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या क्या माहिका शर्मा से कर रहे हैं शादी 

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा 22 मई को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि ये पोस्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. दोनों ने ही शादी को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है. जिसने ये पोस्ट किया है, वो इससे पहले भी कई अजीबोगरीब दावे कर चुका है. जो बाद में जाकर गलत साबित हुए. ऐसे में इस पोस्ट के भी गलत होने की उम्मीद है. बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल रहे. पिछले 3 मैचों से पांड्या दोबारा फिट होने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. हाल में ही वो मुंबई में अभ्यास करते हुए नजर आए थे. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: सीएसके की हार से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस

पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं पांड्या 

जब से हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया है. उसके बाद से ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं. पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. हार्दिक ने हालांकि अचानक नताशा स्टेनकोविक से शादी कर ली थी. ये शादी भी नहीं चली और अब दोनों ने तलाक ले लिया है. शादी टूटने के बाद पांड्या का नाम जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा था. बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद से पांड्या और माहिका शर्मा साथ में है. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. माहिका मुंबई की टीम के साथ ट्रैवल भी कर रही हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ