IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, लिस्ट में दो दिग्गज

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यहां हम उन पांच भारतीय गेंदबाजों का जिक्र कर रहे हैं, जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

IND vs SA (5)

India vs South Africa: भारतीय टीम 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो चुकी है। पहला मैच 8 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि 15 नवंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज इस बार स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। आइए जानते हैं उन पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने टी-20I में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहला नाम भुवनेश्वर कुमार का आता है। उन्होंने अब तक अपने करियर में अफ्रीका के खिलाफ 12 मैच खेलते हुए 14 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.69 का रहा है।

विज्ञापन

आर अश्विन

अगला नाम आर अश्विन का है, जो इन दिनों भारत के लिए केवल टेस्ट मैच खेलते हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में अफ्रीका के खिलाफ 10 मैच खेले हैं, जिसमें फिरकी गेंदबाज ने 11 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.20 का रहा है।

अर्शदीप सिंह

लिस्ट में तीसरा नाम अर्शदीप सिंह का आता है, जो इन दिनों लगातार टी-20 टीम में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले गए 6 मैच में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि अर्शदीप का इकोनॉमी रेट अश्विन और भुवी से ज्यादा रहा है। उन्होंने 9.15 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अगला नाम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है। उन्होंने भी अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 12 टी-20 मैच में 9 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया है। पांड्या आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन

हर्षल पटेल

लिस्ट में आखिरी नाम हर्षल पटेल का आता है, जिन्होंने खेले गए 8 मैच में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है। हर्षल फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं। अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने आखिरी मैच साल 2021 में खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ