Sabbhineni Meghana Announces Retirement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. मेघना ने सिर्फ 30 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. वह पिछले चार सालों से टीम इंडिया से बाहर थीं. 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मेघना ने भारत के लिए वनडे और T20 मिलाकर कुल 20 मुकाबले खेले.
हालांकि, उन्हें अपने करियर में ज्यादा खेलने मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महिला क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. मेघना 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं. इसके अलावा, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी खेल चुकी हैं और 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा रही थीं.
सब्बीनेनी मेघना ने भावुक पोस्ट शेयर कर किया संन्यास का ऐलान
30 वर्षीय सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. मेघना ने लिखा, “विश्व स्तर पर जर्सी पहनकर हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं. मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी.”
मेघना ने आगे मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले अपने कोच, टीम के साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद कहा. साथ ही उन्होंने अपने शानदार करियर के लिए BCCI, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और RSPB का भी शुक्रिया अदा किया.
नई पीढ़ी को गाइड करना चाहती हैं मेघना
सब्बीनेनी मेघना ने अपने पोस्ट में आगे यह भी स्पष्ट किया कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद वह खेल से दूर नहीं होंगी. वह आगे अपनी जिंदगी को नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और क्रिकेट की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट. तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे.”
ये भी पढ़ें- चोटिल ईशान किशन की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, कोच-कप्तान किसे देंगे मौका?
सब्बीनेनी मेघना का करियर
आंध्र प्रदेश की रहने वाली सब्बीनेनी मेघना ने साल 2016 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे क्रिकेट में मेघना ने एक अर्धशतक की मदद से कुल 114 रन बनाए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक अर्धशतक के साथ कुल 258 रन दर्ज हैं. कम मौके मिलने के बावजूद मेघना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई.
मेघना 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं. इसके अलावा, वह साल 2016 और 2022 दोनों महिला टी20 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं. वहीं, मेघना ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दो टीमों प्रतिनिधित्व किया है. वह गुजरात जायंट्स और RCB की ओर से खेलीं और मेघना ने 23.23 की औसत से कुल 302 रन बनाए. वह 2024 में WPL का खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम में भी शामिल थीं.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह झारखंड के शिखर मोहन को मिला मौका
संबंधित खबरें
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
1 hr agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
3 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
5 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
6 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
7 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
8 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines