हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, आखिरी 11 मिनट में अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर 9 साल बाद किया ये कारनामा

Junior Hockey World Cup 2025: भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में बुधवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 2021 की चैंपियन टीम अर्जेंटीना को 4-2 से हराया और 9 साल बाद ब्रॉन्ज अपने नाम किया. शुरुआत में दबाव में दिख रही टीम इंडिया ने आखिरी 11 मिनट में चार गोल दाग कर मैच का पासा पलट दिया.

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup 2025

Junior Hockey World Cup 2025: तमिलनाडु में चल रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 5-1 से हार के बाद टीम इंडिया ने 10 दिसंबर को अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 2021 की चैंपियन टीम को 4-2 से करारी मात दी. भारत ने आखिर 11 मिनट में चार गोल करके 9 साल बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीता. पिछले दो वर्ल्ड कप में टीम को ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में हार मिली थी और चौथे स्थान पर रही थी.

भारत ने आखिर क्वार्टर में की धमाकेदार वापसी

अर्जेंटीना के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टीम इंडिया शुरुआत में काफी दबाव में थी और तीन क्वार्टर तक 2-0 से पीछे चल रही थी. ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल चुका है, लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना को तारे दिखा दिए और मैच का पासा पलट दिया.

सबसे पहले अंकित पाल ने 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत का खाता खोला. इसके तुरंत बाद 52वें मिनट में दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को मनमीत सिंह ने गोल में बदल दिया और मैच 2-2 की बराबरी पर आ गया. यहीं से मैच का पूरा मोमेंटम भारत की ओर हो गया.

विज्ञापन

अर्जेंटीना की गलती से भारत का हुआ फायदा

स्कोर बराबर होने के बाद अर्जेंटीना ने मैच बचाने के लिए अपना गोलकीपर हटा दिया, ताकि एक एक्स्ट्रा प्लेयर खेल सके. लेकिन यही दांव उन पर भारी पड़ गया. भारत को 57वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और शारदानंद तिवारी ने इसे गोल में तब्दील कर दिया. इसी के साथ भारत 3-2 से आगे हो गया. गोलकीपर न होने का फायदा उठाकर भारत ने 58वें मिनट पर एक और शानदार गोल दाग दिया और मैच 4-2 से अपने नाम कर लिया.

भारत ने पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. दो बार (होबार्ट 2001 और लखनऊ 2016 में) चैंपियन रही भारतीय टीम ने आखिरी बार 9 साल पहले कोई मेडल जीता था. पिछले दो बार टीम ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला हारकर चौथे स्थान पर रही थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SA: क्या बारिश डालेगी दूसरे टी20 मैच में खलल? ऐसा रहने वाला है मुल्लांपुर में मौसम 

जर्मनी 8वीं बार बनी चैंपियन

वहीं, जर्मनी ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन को शूटआउट में 3-2 से हराकर 8वीं बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. जर्मनी ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. जर्मनी के लिए बेनेडिक्ट गेयेर, एलेक वोन श्वेरिन और बेन हासबाश ने गोल किए, जबकि स्पेन की ओर से पाब्लो रोमन और जुआन प्राडो ने गोल किया. इससे पहले जर्मनी टीम 7 बार (1982, 1985, 1989, 1993, 2009, 2013, 2023) खिताब जीत चुकी है. वहीं, स्पेन को सिल्वर मेडल के साथ संतुष्ट होना पड़ा.

ये भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया बड़ा अपडेट, विराट-रोहित के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, गिल को मिलेगा प्रमोशन!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola