INDW vs SAW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हरा दिया। चार दिन तक चले इस मैच में टीम इंडिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 37 रन की जरूरत थी। टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट कोई विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज भी जीत ली है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में स्नेह राणा ने दस विकेट हासिल किए।
स्नेह राणा ने दिखाया दम
स्नेह राणा ने इस मुकाबला में दस विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 77 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके आलावा दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड ने भी दो दो विकेट लिए। वहीं, पूजा वस्त्रकार, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एक एक विकेट हासिल किए। झूलन गोस्वामी के बाद स्नेह राणा एक टेस्ट मैच में दस विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
10 विकेट से हासिल की जीत
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 6 विकेट पर 603 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक और स्मृति मंधाना ने शतक लगाया था। जबकि जेमिमा रॉड्रिक्स, हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने अर्धशतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर ही सिमट गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया ने उन्हें फालोआन दिया था।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी भी 373 रन पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद बाद टीम इंडिया को सिर्फ 37 रनों का टारगेट मिला। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें – RCB ने चुना टीम का नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच, इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें – रोहित-विराट की जोड़ी का क्या होगा अगला प्लान, जय शाह ने कर दिया ऐलान!
ये भी पढ़ें – भारतीय टीम अब कहां खेलेगी क्रिकेट, कौन होगा टीम का कप्तान? देखें नई टीम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines