---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs NZ: T20 WC 2026 फाइनल को लेकर ICC ने किया बड़ा ऐलान, इन दिग्गजों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले के लिए आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स के नामों की घोषणा कर दी है. यहां जानिए फाइनल में कौन होंगे अंपायर?

---विज्ञापन---

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है.

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताब अपने नाम करने के लिए बेताब हैं. इस बड़े मुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स और अंपायरों के नामों का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

T20 WC 2026 के फाइनल में ये दो दिग्गज करेंगे अंपायरिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे. खास बात यह है कि जब टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी फाइनल मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑन-फील्ड अंपायर थे. अब वह लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में यह जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे.

इलिंगवर्थ को दुनिया के सबसे अनुभवी अंपायरों में गिना जाता है. वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वहीं, एलेक्स व्हार्फ भी आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायरों में शामिल हैं. व्हार्फ ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 और ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जैसे बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं. व्हार्फ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले सेमीफाइनल में भी ऑन-फील्ड अंपायर थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल में बारिश बनी विलेन तो भारत-इंग्लैंड में से कौन बनेगा चैंपियन? जानिए क्या है ICC का नियम

एंडी पायक्रॉफ्ट होंगे मैच रेफरी

वहीं, तीसरे अंपायर (थर्ड अंपायर) की भूमिका साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर निभाएंगे. 48 साल के पालेकर को मार्च 2025 में एलेक्स व्हार्फ के साथ आईसीसी के एलीट पैनल ऑफ अंपायर्स में शामिल किया गया था और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में अंपायरिंग की है. इसके अलावा चौथे अंपायर (फोर्थ अंपायर) की जिम्मेदारी ड्रियन होल्डस्टॉक संभालेंगे. वहीं, फाइनल मुकाबले के लिए मैच रेफरी की जिम्मेदारी एंडी पायक्रॉफ्ट को दी गई है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए मैच ऑफिशल्स

  • ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
  • थर्ड अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर
  • चौथे अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
  • मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: फाइनल में गरजेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला, खराब फॉर्म के बाद भी बचाव में उतरे संजू सैमसन

First published on: Mar 06, 2026 06:32 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola