India W vs Australia W 3rd T20I: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. इस मैच में भारत की ओर से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली.
मंधाना ने 82 रन और जेमिमा ने 59 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरनी ने 3-3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत लिया है. इससे पहले भारत ने पहले टी20 मैच में DLS मेथड से 21 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से मैच जीता था.
मंधाना और जेमिमा ने खेली शानदार अर्धशतकिय पारी
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो टीम के लिए सही साबित भी हुआ. टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. मंधाना ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 55 गेंदों पर 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.09 का रहा.
वहीं, जेमिमा ने 46 गेंदों पर 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए. इनके अलावा, ऋचा घोष ने 7 गेंदों पर 18 रन जोड़े. हालांकि, मंधाना के साथ पारी का आगाज करने उतरी शेफाली वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा 1-1 रन बनाकर रन आउट हो गईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए, जबकि किम गार्थ और कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 1-1 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, विपक्षी टीमों को दी चेतावनी?
भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल (10), बेथ मूनी (6) और एलिस पेरी (1) सस्ते में ही पवेलियन लौट गईं. हालांकि, फीबी लिचफिल्ड और एश्ले गार्डनर ने पारी को संभाला और 31 रनों की अहम साझेदारी की. लिचफिल्ड ने 26 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, गार्डनर ने 45 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए.
लेकिन उनकी ये पारी ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला सकी और कंगारू टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. वहीं, भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल और श्री चरनी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. उनके अलावा, अरुंधती रेड्डी ने 2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें- क्या अभिषेक शर्मा की खराब परफॉर्मेंस का ईशान किशन ने उड़ाया मजाक? गंभीर की भी छूटी हंसी, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines