India vs Zimbabwe Live Streaming Details: जहां एक ओर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर बारबाडोस से भारत रवाना हो रही है तो वहीं दूसरी ओर एक टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। शुभमन गिल के साथ ही बाकी खिलाड़ी भी जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं। इस सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रही है। इस सीरीज से पहले एक फैंस को झटका देने वाली खबर सामने आई है। मोबाइल पर इस मैच का लुत्फ फ्री में नहीं उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं कि सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।
सोनी स्पोर्ट्स टेन चैनल पर देख सकते हैं लाइव
जानकारी के अनुसार, सीरीज के मैचों के प्रसारण अधिकार सोनी के टेन स्पोर्ट्स चैनल के पास हैं। ये मैच भारत में हिंदी भाषा में सोनी स्पोर्ट्स टेन के एसडी और एचडी चैनल पर देखे जा सकते हैं। वहीं तमिल/तेलुगु में सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 के एसडी और एचडी चैनल पर देखे जा सकेंगे।
सोनी लिव पर लेना होगा सब्सक्रिप्शन
वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इस सीरीज के सभी मैच सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम होंगे, लेकिन ये फ्री नहीं होंगे। इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। ऐप का सब्सक्रिप्शन 399 से लेकर 1499 रुपये तक में लिया जा सकेगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे।
बीसीसीआई ने किए बदलाव
सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई, दूसरा मैच 7 जुलाई, तीसरा 10 जुलाई, चौथा 13 जुलाई और पांचवां मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने तीन बदलाव किए हैं। पहले दो मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह ली है। संजू, शिवम और यशस्वी भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत आएंगे, फिर हरारे के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उन्हें बाकी 3 मैचों में शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Team India की विक्ट्री परेड में आप भी हो सकते हैं शामिल, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टाइम
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines