India vs Zimbabwe T20 Series Live Streaming Details: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक में भारत और एक में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड में ये सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में है। जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा संभाल रहे हैं। सीरीज के जरिए भारत की युवा प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है। आप इस सीरीज के मैचों का फ्री में लुत्फ कैसे उठा सकते हैं, आइए जानते हैं पूरा प्रॉसेस…
जियो टीवी ऐप के जरिए फ्री में देख सकेंगे मैच
वैसे तो इस सीरीज के मैचों को मोबाइल पर लाइव देखने के लिए सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर सब्स्क्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस सीरीज का लुत्फ फ्री में ले सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में जियो टीवी ऐप डाउनलोड करनी होगी। जरूरी नहीं कि आपके पास जियो की सिम हो, किसी भी नंबर पर आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
जियो नंबर से कर सकेंगे लॉगइन
जियो टीवी ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको एक ऐसे मोबाइल नंबर को एंटर करना होगा, जो जियो से जुड़ा है। आप फैमिली या फ्रेंड के किसी भी नंबर को इसमें डाल सकते हैं। इसके बाद उस नंबर पर एक ओटीपी जाएगी। जिसे डालने के बाद आप सोनी लिव और उसके स्पोर्ट्स चैनल पर ऐप पर फ्री में मैच देख सकेंगे। टीवी पर इस मैच का लुत्फ सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनलों पर लिया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: हरारे की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
ये भी पढ़ें: भाई होने के नाते मुझे बहुत बुरा लगा…बोलकर भावुक हो गए कृणाल पांड्या
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को ICC की ओर से मिल सकता है तोहफा, इस दिन होगा ऐलान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
20 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines