Upcoming ODI matches on September 27: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार, 27 सितंबर का दिन बेहद खास और रोमांचक होने वाला है. इस सुपर संडे के दिन फैंस को तीन बड़े वनडे मुकाबले देखने को मिलेंगे और टीम इंडिया समेत कुल 6 टीमें एक्शन में होंगी. 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसी दिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी आमने-सामने होंगी. तो चलिए जानते हैं ये तीनों कब और कहां खेले जाएंगे. साथ ही आप इन मुकाबलों को कैसे लाइव देख सकते हैं.
27 सितंबर को होंगे 3 बड़े वनडे मुकाबले
रविवार, 27 सितंबर को सबसे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा.
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, इसी दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी खेला जाएगा. यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र हुए बाहर
भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. वहीं, भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
वहीं, अगर आप इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे मैच देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैलन पर किया जाएगा. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
27 सितंबर को होने वाले वनडे मुकाबले का शेड्यूल
| मुकाबला | मैच | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|
| साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया | दूसरा वनडे | दोपहर 1:30 बजे | जोहान्सबर्ग |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज | पहला वनडे | दोपहर 2:00 बजे | तिरुवनंतपुरम |
| इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | तीसरा वनडे | दोपहर 3:00 बजे | केनिंग्टन ओवल |
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद RCB के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की वापसी, रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में मिल सकती है जगह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines