हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी. यहां जानिए मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी अहम जानकारी.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच (PIC Credit - ANI)

India vs West Indies 2nd T20 Match Timing: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. लखनऊ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजर दूसरे टी20 मैच को भी जीतकर अपनी बढ़त को आगे बढ़ने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो आइए आपको भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला गुरुवार, 9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी.

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. पूरे 20-20 ओवर्स का खेल होने पर मुकाबला रात करीब 10:30 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs WI टी20 मैच लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीज रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय, भारत में खेलने से मना करने पर बांग्लादेश को मिल गई जगह

IND vs WI T20: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें- ‘कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए…’ वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी बड़ी चेतावनी, विनोद कांबली का दिया उदाहरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola