India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 171 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15वें ओवर में हासिल कर मुकाबला जीत लिया.
अब भारत की नजर दूसरे टी20 में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इस मैच में जहां टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, तो वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर करने की होगी.
रांची में बरस सकते हैं चौके-छक्के
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. रांची के मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है. ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां पिच से बल्लेबाजों को अच्छा सपोर्ट मिलता है, जिससे गेंदबाजों के लिए रन रोकना चुनौतीपूर्ण होता है. भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के लिए यह मुकाबला खास भी है, क्योंकि रांची उनका घरेलू मैदान है. ऐसे में फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी और मुकाबले में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.
टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. 32 टी20I मुकाबलों में से भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS U-19 मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 मिनट बाद खत्म हो गया मुकाबला
IND vs WI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें – ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines