India vs Srilnaka First ODI Match Analysis: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का एक एक्सपेरिमेंट फेल साबित हुआ। गंभीर और रोहित ने विराट कोहली के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर को भेजा। भारतीय थिंक टैंक की सोच थी कि शायद लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन में वॉशिंगटन सुंदर का लेफ्टी होना श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ दबाव बनाने में काम आएगा। लेकिन सुंदर की असफलता ने सवाल खड़े दिए हैं, क्योंकि भारतीय टीम को एक जीते हुए मैच में टाई से संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ेंः असलंका, वेल्लागे और हसरंगा का कमाल… ये रहे भारत के खिलाफ टाई के ‘हीरो’
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर वेल्लागे ने रोहित शर्मा को 58 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। रोहित शर्मा ने तीन छ्क्कों और 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने उतरे। सुंदर ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रनों की पारी खेली और अकीला धनंजय की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के तौर पर 75 के स्कोर पर गिरा। फिर रोहित शर्मा का विकेट 87 के स्कोर पर गिरा था और वॉशिंगटन सुंदर 87 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस तरह 12 रन जोड़ने में टीम इंडिया ने 3 बड़े विकेट खोए। इसका परिणाम ये हुआ कि कोहली और श्रेयस अय्यर को संभलकर खेलना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों पर दबाव बना।
ये भी पढ़ेंः असलंका ने ‘सूर्या दांव’ से टीम इंडिया की लगाई ‘लंका’, हार के मुहाने से मैच बचाया
अक्षर पटेल होते बेहतर विकल्प?
अब सवाल ये है कि अगर टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन चाहिए था तो उसने अक्षर पटेल पर भरोसा क्यों नहीं किया। टी-20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता था। फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था। इस मैच में अक्षर पटेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने केएल राहुल के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप बनाई।
केएल राहुल और अक्षर पटेल ने 57 रनों की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी में अक्षर पटेल ने 33 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के के साथ 2 चौके जड़े। केएल राहुल ने दो चौकों की मदद से 43 गेंदों में 31 रन बनाए।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
33 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
46 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines