India vs Sri Lanka Team India: भारतीय टीम 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। इसको लेकर जल्द ही टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है। इस दौरे के लिए दो टीमें चुनी गई हैं, क्योंकि टीम इंडिया को यहां श्रीलंका के साथ वनडे और टी20 दोनों सीरीज खेलनी हैं। जिसके चलते वनडे और टी20 की अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं। वनडे में रोहित शर्मा तो टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा शुभमन गिल को दोनों टीमों में उपकप्तान बनाया गया है। जिसके बाद अब फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या वनडे और टी20 के बाद गिल टेस्ट में भी टीम इंडिया के उपकप्तान बन सकते हैं?
टी20 विश्व कप में नहीं मिला था मौका
ये वहीं शुभमन गिल हैं, जिनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। इसके बाद बीच टूर्नामेंट गिल को रिलीज भी कर दिया गया था। फिर विश्व कप खत्म होने के बाद गिल को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। अब श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज दोनों के लिए गिल को बीसीसीआई मे टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया है।
आईपीएल में भी कर चुके हैं कप्तानी
गुजरात टाइटंस छोड़कर जब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस चले गए थे, तब गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया था। हालांकि आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन गिल की टीम हार्दिक पांड्या की मुंबई से आगे रही थी।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले सभी को उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या टी20 टीम के कप्तान होंगे, इसके अलावा वनडे टीम का उनको उपकप्तान बनाया जा सकता है लेकिन हार्दिक ने कप्तान बन पाए और न ही उपकप्तान। बीसीसीआई ने गिल को हार्दिक से ऊपर रखा, ऐसे में आने वाले समय में हो सकता है गिल टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया के उपकप्तान हो।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: इंग्लैंड ने 147 साल में पहली बार किया ये कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines