India vs Sri Lanka ODI Series: भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त को कोलंबो में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में मिली हार के साथ टीम इंडिया का वनडे सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया है। यहां से अब टीम इंडिया सीरीज में सिर्फ बराबरी ही कर सकती है। क्योंकि सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था और दूसरे मैच को श्रीलंका ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
27 साल का टूट गया रिकॉर्ड
भारतीय टीम पिछले 27 सालों से लगातार श्रीलंका से वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीतते हुए आ रही है। लेकिन अब 27 से चला आ रहा टीम इंडिया का ये रिकॉर्ड टूट गया है। क्योंकि यहां से टीम इंडिया इस सीरीज को नहीं जीत सकती है। सीरीज का एक मुकाबला बचा है अगर टीम इंडिया उसको जीत जाती है तो वो सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी।
भारतीय टीम आखिरी बार श्रीलंका से साल 1997 में हारी थी। उस सीरीज टीम इंडिया की कमान पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। इस सीरीज को श्रीलंका ने 3-0 से जीता था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 11 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और सभी में टीम इंडिया ने ही जीत दर्ज की थी।
दूसरे मैच में 32 रन से मिली हार
सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर से टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों नें निराश किया। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी भारतीय टीम 208 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SL 2ND ODI: 241 बनाने में कैसे छूट गए टीम इंडिया के पसीने, ये 3 रहे बड़े कारण
ये भी पढ़ें:- IND Vs SL 2nd ODI: जेफ्री वेंडरसे ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines