Hardik Pandya & Suryakumar Yadav Captain: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ नया कप्तान और नई टीम बनने वाली है।
दूसरी तरफ बीते कुछ दिन से टी20 टीम के कप्तान को लेकर काफी चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 सीरीज में हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तान हो सकते हैं। हेड कोच गौतम गंभीर भी चाहते हैं कि सूर्यकुमार यादव ही कप्तान बनें। पहले भी यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी कर चुके हैं।
कप्तानी के तौर पर हार्दिक के आंकड़े
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी और इस सीजन को हार्दिक कभी नहीं भूल पाएंगे। कप्तानी के तौर पर हार्दिक के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा। इससे पहले हार्दिक को पहली बार साल 2022 में गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया था और पांड्या ने अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया था।
इसके बाद उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स साल 2023 में लगातार दूसरी बार फाइनल तक पहुंची थी। हार्दिक ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 16 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 10 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। इस दौरान हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत 65 फीसदी से ज्यादा का रहा।
कप्तानी के तौर पर सूर्यकुमार यादव के आंकड़े
सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा सूर्या भी टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत 71.42 फीसदी रहा। यह आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्दिक और सूर्या दोनों ही टी20 में बेहतर कप्तान हैं, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि श्रीलंका के खिलाफ इन दोनों में से किसको जगह मिलेगी?
ये भी पढ़ें;- Video: क्या रोहित शर्मा की वजह से कप्तान बनेंगे सूर्यकुमार यादव? हार्दिक पांड्या का कट सकता है पत्ता
ये भी पढ़ें;- हार्दिक पांड्या का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे आप, इंजरी के बाद बनाई सॉलिड बॉडी! दुनिया को दिखाई तस्वीर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
15 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines