India vs Sri Lanka T20 ODI Series Live Streaming Details: भारत के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 26 जुलाई से टी-20 सीरीज से होगी। इसका समापन 7 अगस्त को वनडे सीरीज से होगा। आइए आपको बताते हैं कि भारत-श्रीलंका सीरीज के बीच टी-20 और वनडे सीरीज के 6 मैच लाइव कहां देखे जा सकेंगे।
सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकेगी लाइव
जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। टीवी पर इसे हिंदी, इंग्लिश समेत एचडी चैनलों पर देखा जा सकता है। जबकि मोबाइल पर इसे सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। हालांकि मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी सोनीलिव आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर है।
कब होगी टीम की घोषणा?
भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के लिए टीम का अनाउंसमेंट जिम्बाब्वे सीरीज के बाद होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 14 जुलाई रविवार को खत्म हो रही है। संभवतया इसके बाद 15 जुलाई को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। हालांकि रोहित टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ वनडे के लिए ही चुना जा सकता है, लेकिन उन्हें रेस्ट दिया जा सकता है। दूसरी ओर, विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है। फिलहाल भारत की एक टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई हुई है। जहां आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों का डेब्यू हो चुका है। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों पर भी सिलेक्टर्स की नजर है। दूसरे टी-20 मैच में शानदार शतक ठोकने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम पक्का माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज से पहले इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, अचानक छोड़ी कप्तानी
अलग-अलग हो सकते हैं कप्तान
इस दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या और वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल का नाम चर्चा में है। दोनों को अलग-अलग सीरीज के लिए कप्तानी दी जा सकती है। खास बात यह है कि गौतम गंभीर का टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में ये पहला ही असाइनमेंट होगा। वह पहली बार भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल जारी, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने संन्यास के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, बड़े मैच की प्लेइंग XI से बाहर होने पर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines