India vs Sri Lanka Live Streaming Details: टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। यहां भारतीय टीम 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। जोकि 7 अगस्त तक चलेगी। जहां टी-20 सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है तो वहीं वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे। वनडे टीम में विराट कोहली को भी जगह दी गई है। गौतम गंभीर नए हेड कोच के रूप में पहली बार टीम इंडिया को लीड करते नजर आएंगे। ऐसे में ये सीरीज फैंस के लिए बेहद खास रहने वाली है। आप भी इसका रोमांच देखने के लिए एक्साइटेड होंगे। आइए जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका मैचों का लुत्फ फ्री में कैसे उठाया जा सकेगा।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे मैच
जानकारी के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखे जा सकेंगे। सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनलों पर इसका लुत्फ लिया जा सकेगा। वहीं मोबाइल पर मैचों को सोनी लिव ऐप पर देखा सकेगा। हालांकि इसके लिए सब्स्क्रिप्शन की जरूरत होगी। ये पैकेज 399 रुपये से लेकर 1499 रुपये तक लिए जा सकेंगे।
फ्री में कैसे देख सकते हैं सीरीज के मैच?
इस सीरीज के मैच फ्री में देखने के लिए एक ट्रिक आजमाई जा सकती है। आप अपने मोबाइल पर जियो टीवी ऐप डाउनलोड करें। भले ही आपके पास जियो की सिम हो ना हो, इससे फर्क नहीं पड़ेगा। जियो टीवी ऐप डाउनलोड होने के बाद इसमें अपना जियो वाला नंबर या फिर फ्रेंड्स या फैमिली में से किसी एक जियो नंबर को एंटर कर दें। इसके बाद उस नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। जिसे दर्ज कर आप जियो टीवी ऐप का फ्री एक्सेस पा सकेंगे। इसके बाद सर्च ऑप्शन में सोनी लिव या सोनी स्पोर्ट्स चैनल सर्च करें। जहां आपको ये मैच फ्री में देखने को मिल जाएंगे। आपको बता दें कि इसी ट्रिक से फैंस ने भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैचों का भी लुत्फ उठाया था।
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज शेड्यूल
पहला टी-20 मैच, 27 जुलाई 2024, पल्लेकेले, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा टी-20 मैच, 28 जुलाई 2024, पल्लेकेले, शाम 7 बजे
तीसरा टी-20 मैच, 30 जुलाई 2024, पल्लेकेले, शाम 7 बजे
पहला वनडे मैच, 2 अगस्त, 2024, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे
दूसरा वनडे मैच, 4 अगस्त, 2024, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे
तीसरा वनडे मैच, 7 अगस्त, 2024, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर चुनी गई टीम का नहीं थम रहा बवाल, अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए सवाल
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: इस वजह से हार्दिक को नहीं चुना गया टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान, सूर्यकुमार ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? सामने आए ये 3 बड़े नाम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने जा रहे हैं ऋषभ पंत? थाम सकते हैं इस फ्रेंचाइजी का हाथ
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
37 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
42 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines