श्रीलंका दौरे पर चुनी गई टीम का नहीं थम रहा बवाल, अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए सवाल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 टी20 और 3 वनडे मैच की क्रिकेट सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है, जबकि टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। अब टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें पूर्व खिलाड़ी भी कूद चुके हैं।

Hardik Pandya-Surya Kumar Yadav

Hardik Pandya-Surya Kumar Yadav

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है, जबकि टी20 क्रिकेट टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है। चयन समिति ने श्रीलंका दौरे पर कई नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जबकि जिम्बाब्वे के दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस वजह से टीम सेलेक्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस बहस में एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की भी एंट्री हो गई है।

इस खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल

श्रीलंका दौरे पर भारत की टी20 क्रिकेट टीम की कमान हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। हालांकि सभी को उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या को ही टीम का कप्तान चुना जाएगा। लेकिन सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने से सभी हैरान हैं। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैफ ने हार्दिक पांड्या के समर्थन में बयान दिया है और टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं। कैफ ने कहा कि टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सवालिया निशान खड़ा करता है, क्योंकि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत के नाम करने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्यो बोले कैफ

मोहम्मद कैफ ने कहा कि ‘अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को टी20 टीम की कप्तानी करने के उनके पिछले अनुभव को देखते हुए हार्दिक पांड्या का समर्थन करना चाहिए था। हार्दिक ने 2 साल तक आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है और पहले ही साल में खिताब भी जीता है। हार्दिक को टी20 क्रिकेट में टीम की कप्तानी का अनुभव है। वो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी थे। अब नया कोच आ गया है, नई योजना होगी। सूर्यकुमार यादव भी अच्छे खिलाड़ी हैं और वर्षों से खेल रहे हैं। वो नंबर-1 टी20 खिलाड़ी भी हैं। मुझे उम्मीद है कि वे कप्तान की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। लेकिन मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को हार्दिक पांड्या का समर्थन करना चाहिए था।’

हार्दिक कप्तानी के थे हकदार

कैफ ने कहा कि हार्दिक ने ऐसा कोई काम नहीं किया है कि उन्हें कप्तान न बनाया जाए। हार्दिक ने भारत के लिए 3 वनडे और 16 इंटरनेशनल टी20 मैच में कप्तानी की है। उसके पास अच्छा अनुभव है। वो कप्तानी का हकदार था। उसने गुजरात टाइटंस के लिए नई टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर मेहनत की और टीम को चैंपियन बनाया। कैफ ने गौतम गंभीर को भी अनुभवी कप्तान और खिलाड़ी बताया। कहा कि गौतम गंभीर का अनुभव टीम के बहुत काम आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ