India vs Sri Lanka Hardik Pandya: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नए हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में 23 जुलाई को पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस प्रैक्टिस सेशन से अब खबर सामने निकलकर आ रही है कि हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच बाउंड्री को लेकर कुछ मतभेद हुआ।
क्या था पूरा मामला?
प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या ने नए सहायक कोच अभिषेक नायर की निगरानी में बल्लेबाजी की। प्रैक्टिस के दौरान पांड्या ने प्वाइंट्स की दिशा में एक शॉट खेला। जिसके बाद हार्दिक ने दावा किया की ये चौका है। लेकिन हार्दिक की बात पर असहमति जताते हुए अभिषेक नायर ने कहा कि नहीं ये बाउंड्री नहीं है मैंने वहां फील्डर रखा था। जब हार्दिक ने फील्डर के बारे में पूछा तो नायर ने रेवस्पोर्ट्स के पत्रकार की तरफ इशारा किया जो उस क्षेत्र में खड़ा था। जिसके बाद हार्दिक और अभिषेक इस बात पर हंसने लगे।
ये भी पढ़ें:- ‘राहुल द्रविड़ रोए, चिल्लाए और…’ पूर्व कोच को लेकर दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे को लेकर टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले सभी को लग रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा, क्योंकि हार्दिक टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के उपकप्तान थे और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। लेकिन टीम का ऐलान होने के बाद पता चला कि टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। हार्दिक के कप्तान न बनने का कारण उनकी फिटनेस को बताया गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टी20 की Playing 11 में हो सकते हैं ये खिलाड़ी, इन 4 का कट सकता है पत्ता
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: अगर पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया, PCB पर हो सकती है पैसों की बरसात
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
46 mins agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines