India vs Sri Lanka First ODI Match Analysis: इसे टाई कहना, सही नहीं होगा। सही मायनों में यह हार है, क्योंकि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने का मौका गंवाया। भारत को मैच जीतने के लिए 15 गेंदों में 1 रन बनाने चाहिए थे। क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद थे। अर्शदीप सिंह को आना बाकी था। और सभी बल्लेबाजों को स्थिति का अंदाजा था, कितने रन चाहिए थे। कितने विकेट शेष थे। लेकिन, फिर भी दुबे और सिंह दोनों आउट हो गए। इसलिए यह टाई नहीं, बल्कि टीम इंडिया की हार है। एक कद्दावर टीम, जिसके पास चैंपियन बल्लेबाज थे, लेकिन टीम 230 का स्कोर नहीं बना पाई। घूमती गेंदों के सामने बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाए। अच्छी शुरुआत को मैच विनिंग पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ेंः मैच विनर ही बन गया विलेन, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई इस खिलाड़ी की क्लास
शिवम दुबे के पास इस मैच में हीरो बनने का मौका था। लेकिन, दुबे ने एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने भी बहुत वाहियात शॉट खेला। श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का टारगेट रखा था और टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट हो गई।
नियमित अंतराल पर गिरते रहे विकेट
भारत का पहला विकेट 75 पर गिरा, दूसरा 80 गिरा, तीसरा 87 गिरा, चौथा 130 पर गिरा, पांचवां 132 के स्कोर पर गिरा, छठा 189 पर गिरा, सातवां 197 पर गिरा, आठवां विकेट 211 पर गिरा। यहां से शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज के बीच एक बड़ी शानदार 19 रन की साझेदारी हुई।
शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की। दुबे ने टीम को संकट से उभारा, उन्होंने 25 गेंदों में 24 रन बनाए और जब भारत को इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था, उस समय 48वें ओवर की चौथी गेंद पर असलंका ने उन्हें विकेट के सामने पकड़ लिया।
ये भी पढ़ेंः पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
अर्शदीप सिंह ने किया निराश
क्रिकेट विशेषज्ञों और दर्शकों को समझ नहीं आया। शिवम दुबे करना क्या चाहते थे। दुबे का एक गंदा शॉट खेलना टीम को भारी पड़ गया। शिवम दुबे आउट हुए तो भारत का स्कोर 230 रन था, उसके बाद भी भारतीय टीम को जीतने के लिए एक रन चाहिए था और क्रीज पर अर्शदीप सिंह थे। अर्शदीप सिंह के पास भी मौका था, लेकिन अर्शदीप सिंह एक रन नहीं बना पाए।
असलंका ने लगाया ब्रेक
अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की और एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। असलंका ने दो गेंदों में भारत को दो झटके देकर इस मैच को टाई करवा दिया। 140 करोड़ क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया। ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर दांतों तले उंगली दबा बैठे। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि अर्शदीप सिंह एक रन नहीं बना पाए।
टी-20 का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई टीम
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया था। सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में टीम ने झंडे गाड़े थे। लेकिन वनडे मुकाबले में बड़े-बड़े बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
रोहित को छोड़ सब फेल
विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल या शिवम दुबे सबने निराश किया। किसी बल्लेबाज ने अच्छी शुरुआत को मैच विनिंग पारी में बदलने की कोशिश नहीं की। धीमी पिच पर श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने सरेंडर करते गए। रोहित को छोड़ भी बल्लेबाज पचास का स्कोर पार नहीं कर सका। भारतीय टीम के लिए यह टाई नहीं, शर्मनाक हार है।
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि टारगेट अचीव किया जा सकता था। स्कोर बड़ा नहीं था। लेकिन हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। हमने बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं दिखाई। भारतीय टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
20 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
27 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines