Ruturaj Gaikwad Out Team India: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। टीम इंडिया का ऐलान होने के साथ ही सेलेक्शन पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिसकी वजह कई खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर देना। टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को भी इस दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने टीम इंडिया के लिए नंबर-1 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक तो नबंर-3 पर अर्धशतक लगाया है। बावजूद इसके स्टार खिलाड़ी को न तो टी20 और न ही वनडे सीरीज में चुना गया।
रुतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली जगह
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था, लेकिन फिर भी गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे के लिए दोनों सीरीज से बाहर कर दिया गया।
गायकवाड़ को जगह न मिलने से फैंस भी निराश दिख रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया फैंस लगातार पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि श्रीलंका दौरे के लिए रुतुराज गायकवाड़ का चयन न होना न्याय की विफलता है! वह खेलने का हकदार है। हम रुतुराज को वापस चाहते हैं।
T20 सीरीज में गायकवाड़ को छोड़ गिल को मिला मौका
जिम्बाब्वे सीरीज में शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से जीता था। इस सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके गायकवाड़ को नजरअंदाज करके गिल को टी20 में मौका देने के साथ-साथ उपकप्तान भी बनाया गया है।
अगर टी20 आंकड़ों की बात करे तो गिल के मुकाबले गायकवाड़ का रिकॉर्ड अच्छा है। जहां एक तरफ गिल ने 19 पारियों में 139 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं तो वहीं गायकवाड़ ने 20 पारियों में 143 के स्ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में दोनों बल्लेबाज एक-एक शतक भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines