IND vs SL: कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच? नोट कर लीजिए समय कहीं छूट ना जाए मुकाबला

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. यहां जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा हैं. लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा.

विज्ञापन

इससे पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा? नहीं तो आप जरूर मुकाबला मिस कर देंगे.

विज्ञापन

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां हैं भारत और श्रीलंका?

भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में भारत 48.15 प्रतिशत अंकों (PCT) के साथ 5वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 41.67 PCT के साथ छठे नंबर पर है. ऐसे में यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. दोनों ही टीमें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी. ऐसे में गॉले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. भारतीय टीम ने 2008 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है, जबकि 2015 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उरतेगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉले इटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे टॉस होगा. टेस्ट मैच में हर एक दिन में 90 ओवर का खेल होता है. ऐसे में मौसम खेल के अनुकूल रहता है और पूरे ओवर होते हैं तो पहले दिन का खेल शाम करीब 5 बजे से 5:30 बजे तक चल सकता है.

कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारतीय फैंस टीवी पर भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों देख सकते हैं. इसके अलावा, आप मोबाइल या लैपटॉप पर SonyLIV के ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs SL: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

विज्ञापन

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ