India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. अब तक खेले गए 3 मैच में भारतीय टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए जानते हैं.
कैसा रहेगा मौसम?
17 दिसंबर को लखनऊ का मौसम साफ रहने वाला है. तापमान 24 डिग्री रहेगा, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन भर धूप खिली रहेगी. ऐसे में मौसम की वजह से खेल में बाधा नहीं आएगी.
कैसा है पिच का मिजाज?
लखनऊ की पिच,आमतौर पर धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, जहां गेंद रुक कर आती है और बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ता है. लखनऊ की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों को मदद देती है. यहां पर बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
अक्षर पटेल हुए बाहर
चौथे टी-20 मैच से पहले अक्षर पटेल स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर शहबाज अहमद को भारतीय टीम में जगह मिली है. बीसीसीआई ने 15 दिसंबर को अपडेटेड स्क्वाड जारी किया है.
यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.
यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल
भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines