भारत की पूरी टीम 162 रन बनाकर सिमट गई है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले को 51 रनों से अपने नाम कर लिया है. भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.
अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है.
शिवम दुबे को बैटिंग ऑर्डर में इतना नीचे भेजने का यही नतीजा होना था. दुबे एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. सातवां विकेट गिर चुका है.
जितेश शर्मा ने 27 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया अब हार की दहलीज पर खड़ी है. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन यकीनन आज तारीफ के काबिल रहा है.
हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. जीत भारत के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है. अब यहां से कोई करिश्माई प्रदर्शन ही बाजी पलट सकता है.
तिलक वर्मा तो अच्छी लय में दिख रहे हैं, लेकिन आज हार्दिक पांड्या का दिन नहीं है. बॉल हार्दिक के बल्ले पर आ नहीं रही है. तिलक ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा कर लिया है. जीत भारत के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है.
12 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 94 रन लगे हैं. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या भी रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगले 8 ओवरों में जीत के लिए 120 रनों की दरकार है.
अक्षर पटेल 21 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अक्षर को नंबर तीन पर आजमाने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ है. 67 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं.
6 ओवर के पावरप्ले में टीम इंडिया ने 51 रन तो बटोरे हैं, लेकिन तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा की जोड़ी इस समय क्रीज पर है.
सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप हो गए हैं. कप्तान साहब महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया मुश्किल में है और स्कोर बोर्ड पर 32 रन लगे हैं और तीन बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
अभिषेक शर्मा को मार्को यानसन ने 17 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. 19 रनों पर ही टीम इंडिया ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.
शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. गिल की खराब फॉर्म मुल्लांपुर में भी बरकरार रही है. नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल को नंबर तीन पर भेज दिया गया है.
टीम इंडिया की पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतर चुके हैं. सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य है.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 213 रन लगाए हैं. मुल्लांपुर में आज भारतीय गेंदबाजों का दिन नहीं रहा. बुमराह ने चार ओवर में 45 तो अर्शदीप ने 54 रन खर्च किए.
अर्शदीप सिंह का आज दिन नहीं रहा है. स्पेल के आखिरी ओवर में भी अर्शदीप ने 16 रन लुटाए हैं. 19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 195 रन लग चुके हैं.
क्विंटन डिकॉक के बाद डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल ने पवेलियन की राह दिखा दी है. ब्रेविस 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
क्विंटन डिकॉक की 90 रनों की पारी का अंत हो गया है. जितेश शर्मा की समझदारी ने टीम इंडिया को बड़ा विकेट दिला दिया है. जितेश ने कमाल की स्टंपिंग करते हुए डिकॉक को पवेलियन की राह दिखा दी है.
वरुण चक्रवर्ती ने एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखा दी है. मार्करम 29 रन बनाकर चलते बने हैं. भारतीय टीम को अभी एक या दो विकेट जल्दी निकालने होंगे.
अर्शदीप सिंह दबाव महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कुल 7 वाइड डाल दी. इस ओवर से आए हैं कुल 18 रन. साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में है खासतौर पर डिकॉक खूब तबाही मचा रहे हैं.
10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 90 रन लग चुके हैं. डिकॉक 62 पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्करम 14 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
IND vs SA 2nd T20I Highlights: मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 213 रन लगाए. टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की आतिशी पारी खेली.
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने प्रोटियाज टीम के बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए. गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---