India vs South Africa 2nd T20I Highlights: मुल्लांपुर में भारतीय बल्लेबाजों ने कटाई नाक, साउथ अफ्रीका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

India vs South Africa 2nd T20I Match Highlights: मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 213 रन लगाए. 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 162 रन बनाकर सिमट गई.

IND vs SA 2nd T20I

IND vs SA 2nd T20I

IND vs SA 2nd T20I Highlights: मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 213 रन लगाए. टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की आतिशी पारी खेली.

विज्ञापन

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने प्रोटियाज टीम के बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए. गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SA 2nd T20I LIVE: साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से मारा मैदान

भारत की पूरी टीम 162 रन बनाकर सिमट गई है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले को 51 रनों से अपने नाम कर लिया है. भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अर्शदीप भी आउट

अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: दुबे क्लीन बोल्ड

शिवम दुबे को बैटिंग ऑर्डर में इतना नीचे भेजने का यही नतीजा होना था. दुबे एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. सातवां विकेट गिर चुका है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: जितेश भी चले पवेलियन

जितेश शर्मा ने 27 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया अब हार की दहलीज पर खड़ी है. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन यकीनन आज तारीफ के काबिल रहा है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: हार्दिक भी आउट

हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. जीत भारत के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है. अब यहां से कोई करिश्माई प्रदर्शन ही बाजी पलट सकता है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया के हाथ से फिसल रही जीत

तिलक वर्मा तो अच्छी लय में दिख रहे हैं, लेकिन आज हार्दिक पांड्या का दिन नहीं है. बॉल हार्दिक के बल्ले पर आ नहीं रही है. तिलक ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा कर लिया है. जीत भारत के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: 12 ओवर बाद टीम इंडिया 94/4

12 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 94 रन लगे हैं. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या भी रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगले 8 ओवरों में जीत के लिए 120 रनों की दरकार है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अक्षर भी आउट

अक्षर पटेल 21 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अक्षर को नंबर तीन पर आजमाने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ है. 67 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: 6 ओवर बाद टीम इंडिया 51/3

6 ओवर के पावरप्ले में टीम इंडिया ने 51 रन तो बटोरे हैं, लेकिन तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा की जोड़ी इस समय क्रीज पर है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: फिर फ्लॉप कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप हो गए हैं. कप्तान साहब महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया मुश्किल में है और स्कोर बोर्ड पर 32 रन लगे हैं और तीन बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अभिषेक भी चले पवेलियन

अभिषेक शर्मा को मार्को यानसन ने 17 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. 19 रनों पर ही टीम इंडिया ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: गिल डक पर आउट

शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. गिल की खराब फॉर्म मुल्लांपुर में भी बरकरार रही है. नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल को नंबर तीन पर भेज दिया गया है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतर चुके हैं. सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 213 रन लगाए हैं. मुल्लांपुर में आज भारतीय गेंदबाजों का दिन नहीं रहा. बुमराह ने चार ओवर में 45 तो अर्शदीप ने 54 रन खर्च किए.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अर्शदीप की हुई जमकर धुनाई

अर्शदीप सिंह का आज दिन नहीं रहा है. स्पेल के आखिरी ओवर में भी अर्शदीप ने 16 रन लुटाए हैं. 19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 195 रन लग चुके हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: ब्रेविस भी आउट

क्विंटन डिकॉक के बाद डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल ने पवेलियन की राह दिखा दी है. ब्रेविस 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: शतक से चूके डिकॉक

क्विंटन डिकॉक की 90 रनों की पारी का अंत हो गया है. जितेश शर्मा की समझदारी ने टीम इंडिया को बड़ा विकेट दिला दिया है. जितेश ने कमाल की स्टंपिंग करते हुए डिकॉक को पवेलियन की राह दिखा दी है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: वरुण ने दिलाई सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखा दी है. मार्करम 29 रन बनाकर चलते बने हैं. भारतीय टीम को अभी एक या दो विकेट जल्दी निकालने होंगे.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: लय से भटके अर्शदीप

अर्शदीप सिंह दबाव महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कुल 7 वाइड डाल दी. इस ओवर से आए हैं कुल 18 रन. साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में है खासतौर पर डिकॉक खूब तबाही मचा रहे हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका

10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 90 रन लग चुके हैं. डिकॉक 62 पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्करम 14 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: डिकॉक का अर्धशतक पूरा

क्विंटन डिकॉक ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. डिकॉक आज कमाल की लय में दिखाई दिए हैं. भारतीय टीम को विकेट जल्द से जल्द चटकानी होगी.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: साउथ अफ्रीका के नाम रहा पावरप्ले

6 ओवर का पावरप्ले पहला विकेट गंवाने के बावजूद साउथ अफ्रीका के नाम रहा है. 53 रन टीम के स्कोर बोर्ड पर लग चुके हैं. 18 गेंदों में डिकॉक 34 पर पहुंच गए हैं और बल्ले से खूब तबाही मचा रहे हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: वरुण ने दिलाई पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है. वरुण ने रीजा हेंड्रिक्स को 8 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की दमदार शुरुआत

साउथ अफ्रीका की शुरुआत दमदार हुई है. तीन ओवर में टीम के स्कोर बोर्ड पर 22 रन लग चुके हैं. डिकॉक अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और वह 20 रन ठोक चुके हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: दक्षिण अफ्रीका की पारी हुई शुरू

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. जहां पर अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हैंडरिक्स सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: बिना किसी बदलाव के उतरी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, साउथ अफ्रीका तीन चेंज के साथ दूसरे टी-20 में उतरी है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: टॉस करेगा बड़ा खेला

मुल्लांपुर में अब तक कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से चार में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मारी है. यानी टॉस यहां पर अहम किरदार निभा सकता है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का

अब से थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का. ओस को देखते हुए मुल्लांपुर में टॉस काफी अहम भूमिका निभा सकता है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पर पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगी.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: गिल के प्रदर्शन पर होंगी निगाहें

शुभमन गिल आज किस तरह का प्रदर्शन करेंगे इस पर हर किसी की निगाहें होंगी. गिल पहले मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने थे. शुभमन के ऊपर दबाव भी होगा, क्योंकि बेंच पर संजू सैमसन बैठे हुए हैं.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अर्शदीप पर गिरेगी गाज?

दूसरा टी-20 मु्ल्लांपुर में खेला जाना है, जहां स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है. ऐसे में अर्शदीप की जगह पर कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर पर उतारा जा सकता है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: मुल्लांपुर में कैसा खेलेगी पिच?

मुल्लांपुर में बल्ले और गेंद के बीच जोरदार जंग देखने को मिलती है. शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी रहती है और जमकर चौके-छक्के लगते हैं. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच धीमी होती चली जाती है और स्पिनर्स का रोल काफी अहम हो जाता है.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: अभिषेक से होगी धमाकेदार प्रदर्शन की आस

अभिषेक शर्मा पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने खेल के उल्ट खेलते हुए दिखाई दिए थे. यही वजह रही कि वह छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. हालांकि, दूसरे मैच में फैन्स अभिषेक से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

IND vs SA 2nd T20I LIVE: संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन को दूसरे टी-20 मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. पिछले मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.

IND vs SA 2nd T20I: टीम इंडिया करेगी प्लेइंग XI में बदलाव?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भले ही टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की हो, लेकिन कुछ कमजोरियां भी खुलकर सामने आईं. शुभमन गिल बतौर ओपनर रन नहीं बन रहे हैं. भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रही. हालांकि, बाद में टीम ने जोरदार वापसी की और 101 रनों से मैच अपने नाम किया. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को छेड़ना नहीं चाहेंगे. यानी टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है.

IND vs SA 2nd T20I: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के मुताबिक, दूसरे टी20 मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ में मौसम अच्छा रहेगा. हालांकि, दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के कोई संभावना नहीं हैं. तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जैसे-जैसे शाम होगी, ठंडा बढ़ जाएगी. वहीं, रात में ओस खेल में बड़ी भूमिका अदा कर सकती है.

IND vs SA 2nd T20I: कैसी है मुल्लांपुर की पिच?

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. तेज आउटफील्ड के कारण शुरुआत में बल्लेबाज खुलकर चौके-छक्के मारते दिखते हैं. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी अच्छी खासी मदद मिलने लगती है. वहीं, ओस पड़ने की वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

IND vs SA 2nd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, आखिरी 11 मिनट में अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर 9 साल बाद किया ये कारनामा

IND vs SA 2nd T20I: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर रहे थे. शुभमन गिल की वापसी के बाद संजू की बतौर ओपनर जगह नहीं मिली, जबकि जितेश शर्मा के बतौर फिनिशर उभरने के बाद संजू विकेटकीपर के रूप में भी प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पा रहे हैं. फैंस संजू को खेलता देखना चाहते हैं, लेकिन दूसरे मैच में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.

IND vs SA 2nd T20I: T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे.

IND vs SA 2nd T20I: आज मुल्लांपुर में होगी जबरदस्त टक्कर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज (11 दिसंबर) टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में बढ़त बढ़ना चाहेगी, जबकि अफ्रीकी टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया बड़ा अपडेट, विराट-रोहित के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, गिल को मिलेगा प्रमोशन!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ