India vs South Africa 2nd ODI Match Preview: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज यानी 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है और अब टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने घर में पिछले 10 सालों से साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है.
ऐसे में भारतीय अपनी बादशाहत को कायम रखना चाहेगी. वहीं, सबकी नजरें एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. दोनों दिग्गजों ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था. अब रायपुर में भी रोहित-कोहली का जलवा देखने को मिलने वाला है. तो चलिए आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI से लेकर मौसम-पिच रिपोर्ट तक की पूरी जानकारी देते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 17 रनों से शानदार जीत हासिल की थी. ऐसे में टीम इंडिया शायद पहले मैच वाली ही प्लेइंग XI के साथ ही मैदान पर उतरे. यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को फिर मौका मिल सकता है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि 5वें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे या रवींद्र जडेजा.
हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहले मैच में टेम्बा बावुमा को आराम दिया गया था और एडम मार्करम ने कप्तानी संभाली थी. लेकिन अब दूसरे वनडे में बावुमा की वापसी हो सकती है. क्विंटन डिकॉक के आने से रेयान रिकेल्टन बाहर हो सकते हैं. वहीं, स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयान की जगह केशव महाराज की एंट्री हो सकती है.
किसका पलड़ा भारी?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 95 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 51 मैचों में अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. जबकि भारत ने सिर्फ 41 मैच अपने नाम किए हैं. आंकड़ों के हिसाब से तो प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन घरेलू मैदान पर हमेशा से टीम इंडिया का दबदबा रहा है.
कुल मैच: 95
भारत: 41
साउथ अफ्रीका: 51
नो रिजल्ट: 3
ये भी पढ़ें- BCCI ने रोहित शर्मा-विराट कोहली को सुनाया नया फरमान, सामने आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पिच और मौसम का हाल
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को ही मदद मिलती है. नई गेंद से अच्छा उछाल मिलता है. इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही ODI खेला गया है, जिसमें भारतीय पेसरों ने न्यूजीलैंड को 118 पर समेट दिया था. हालांकि, इस बार पिच को थोड़ा बैलेंस्ड रखने की कोशिश होगी.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है. तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस बिना किसी रुकावट पूरे मैच का आनंद उठाएंगे. हालांकि, शाम के समय ओस गिरने की उम्मीद है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनकर बाद में रन चेज करना चाहेगी.
कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. जबकि 1:00 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
IND vs SA 2nd ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डिजोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.
ये भी पढ़ें- डेढ़ दशक बाद करियर में बड़ा यू-टर्न लेंगे विराट कोहली, BCCI के फरमान के सामने किया सरेंडर?
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
13 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
33 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines