BCCI ने रोहित शर्मा-विराट कोहली को सुनाया नया फरमान, सामने आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. दोनों खिलाड़ी फिलहाल वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित और विराट के लिए फरमान जारी किया है.

cricket News - 2025-12-02T212521.569

Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में दोनों खिलाड़ियों ने कमाल की बल्लेबाजी की और फैंस का दिल जीता. रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कोहली ने शतक जमाया था. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच में बीसीसीआई ने फरमान जारी किया है. सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कथित तौर पर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध रखने को कहा है, जिससे बोर्ड के शीर्ष क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करने का संकेत मिलता है. रिपोर्ट की मानें तो दोनों खिलाड़ियों ने इसके लिए हां भा कर दिया है. फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है. इसके बाद वनडे फॉर्मेट में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी. रोहित-विराट टी-20 और टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

विज्ञापन

इस साल ही खेले आखिरी घरेलू मैच

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल ही घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था. कोहली ने दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ आखिरी मैच खेला था. हालांकि इस मैच में वह खासा कमाल नहीं कर सके थे. किंग कोहली ने 15 गेंदों में 6 रन बनाए थे. उन्हें रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने आउट किया था. वहीं रोहित शर्मा ने अपना आखिरी घरेलू मैच मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ जनवरी 2025 में खेला था. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में 135 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ