Shahzaib Khan, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का मैच जारी है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही रहा, जहां टीम शाहजैब खान के जोरदार शतक के दम पर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने पहले विकेट के लिए उस्मान खान के साथ 160 रन जोड़े। उन्होंने पाकिस्तान की पारी के 37वें ओवर में आयुष म्हात्रे के खिलाफ एक रन लेकर 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
पाकिस्तान की इस सलामी जोड़ी ने मैच में शतकीय साझेदारी करके भारत के खिलाफ ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले भारतीय अंडर-19 के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड 109 रनों का था जो इमाम-उल-हक और समी असलम ने मिलकर साल 2014 में बनाया था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS PM XI: पिंक बॉल की तैयारियों को बड़ा झटका, बारिश ने धोया पहले दिन का खेल
फखर से मिलता जुलता है शाहजैब का बैटिंग स्टाइल
पाकिस्तान के होनहार सलामी बल्लेबाज शाहजैब की बैटिंग के दम पर टीम इंडिया इस समय बैकफुट पर नजर आ रही है। शाहजैब ने इस मैच में स्लो स्टार्ट किया, लेकिन एक बार जमने के बाद उन्होंने खुलकर शॉट खेले और अपने शानदार स्ट्रोक-प्ले से भारतीय गेंदबाजों को निराश किया। शाहजैब विस्फोटक ओपनर हैं और उनकी बैटिंग का स्टाइल काफी हद तक सीनियर बल्लेबाज फखर जमान से मिलता जुलता है। फखर की तरह ही उनका भी लेग साइड गेम मजबूत है और ऑफ साइड में तेज खेलने की उनकी क्षमता उन्हें किसी भी बॉलिंग अटैक के लिए गंभीर खतरा बनाती है।
शाहजैब को जल्द मिल सकती है नेशनल टीम में जगह
आक्रामक बल्लेबाज होने के नाते शाहजैब पावरप्ले में पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए एक अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह स्पिनरों पर हावी होने की भी कोशिश करते हैं। यह एक ऐसी चीज है जो फखर जमां से मैच करती है। हालांकि उनकी उम्र को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में उनको लेकर भविष्यवाणी करना फिलहाल जल्दबाजी होगी, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वह अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें नेशनल टीम में जल्द ही जगह मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम की खातिर रोहित शर्मा को देनी होगी कुर्बानी! एक सही फैसला एडिलेड में लिखेगा जीत की कहानी
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
24 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines