India vs Pakistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर अभी से ही क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर 2027 को लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए दुनिया भर के फैंस में कितनी दीवानगी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए आईसीसी को टिकटों के लिए अब तक करीब 84 लाख आवेदन मिल चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने वर्ल्ड कप फाइनल को भी पीछे छोड़ दिया है.
फाइनल के मुकाबले भारत-पाक मैच की ज्यादा डिमांड
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. लीग स्टेजम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इसी स्टेडियम में 21 नवंबर 2027 को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी होगा. इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 34 हजार है. लेकिन आईसीसी को वर्ल्ड कप फाइनल के टिकटों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबला देखने के लिए करीब 79 लाख 944 लोगों ने टिकटों की मांग की है.
हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए करीब 84 लाख आवेदन मिले है, जिसने टिकटों की मांग के मामले में फाइनल मैच को पीछे छोड़ दिया है. इससे साफ है कि क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दुनियाभर के फैंस में कितना क्रेज है. आईसीसी को वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए अब तक 12 करोड़ से भी ज्यादा रिक्वेस्ट मिल चुकी हैं, जबकि 193 देशों के करीब 28 लाख फैंस ने टिकट बैलेट के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है.
ये भी पढ़ें- ‘यह अध्याय खत्म…’, भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका?
7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
टीम इंडिया 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी. गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस बार भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से मुकाबले भले ही एकतरफा रहे हों, लेकिन इस प्रतिद्वंद्विता का रोमांच कम नहीं हुआ है.
बता दें कि, पाकिस्तान ने आखिरी बार एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम आज तक पाकिस्तान से नहीं हारी है. टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ एक जीत मिली है.
ऐसा होगा वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट
वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालिफायर टीम के साथ एक ग्रुप में रखा गया है. वहीं, दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और एक क्वालिफायर टीम शामिल हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके अलावा, दोनों ग्रुप की चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें भी अगले दौर में जगह बनाएंगी. इसके बाद सुपर 7 स्टेज से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर खिताब के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
34 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines