IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद भारत की नजर वनडे सीरीज भी जीतने पर होगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. यहां जानिए कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे मैच और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत (PIC Credit - ANI)
India vs New Zealand ODI Match Timing and Live Streaming: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद भारत की नजर वनडे सीरीज भी जीतने पर होगी. इस सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
विज्ञापन
वहीं, इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते नजर आएंगे. इस वनडे सीरीज में क्रिकेट फैंस को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. हालांकि, भारतीय फैंस को रोहित-विराट को एक्शन में देखने के लिए सुबह जल्दी जागना होगा. आइए आपको भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
विज्ञापन
कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें ऑकलैंड के ईडन पार्क में आमने-सामने होंगी. भारत की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी, मिचेल सैंटनर कीवी टीम की कमान संभालेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समायुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे, लेकिन वनडे सीरीज के मुकाबले दोपहर में नहीं, बल्कि सुबह में खेले जाएंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड में यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी. यानी भारतीय फैंस को वनडे मुकाबले देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा.
विज्ञापन
This isn’t just cricket. This is 𝐁𝐋𝐎𝐂𝐊𝐁𝐔𝐒𝐓𝐄𝐑 𝐂𝐈𝐍𝐄𝐌𝐀! 🎬
Set your alarms, because we’re in for a thrilling roller-coaster ride! 🍿 ⏰
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI Tomorrow, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.