ICC ODI World Cup 2026, India vs Pakistan: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर को होगा और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. दोनों टीमों को लीग स्टेज में एक ही ग्रुप में रखा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच एक या दो नहीं, बल्कि तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
2027 वर्ल्ड कप में कैसे 3 बार हो सकती है IND vs PAK की भिड़ंत?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को होगी. यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज के बाद 12 में से 7 टीमें सुपर-7 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-7 में जगह बनाने में सफल रहते हैं, तो दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला तय हो सकता है. दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सीधे सुपर-7 में पहुंचेंगी, जबकि 7वीं टीम दोनों ग्रुप की चौथी सर्वश्रेष्ठ टीम होगी. यानी दोनों टीमों के सुपर 7 में पहुंचने की स्थिति में टूर्नामेंट में कम से कम दो बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है. सुपर-7 स्टेज के मुकाबले 25 अक्टूबर से शुरू होंगे.
इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में संभव है. अगर भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज और सुपर-7 स्टेज से आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो नॉकआउट स्टेज में भी दोनों की भिड़ंत संभव है. उनकी स्थिति के आधार पर सेमीफाइनल में आमना-सामना हो सकता है. अगर दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल खेलते हैं और दोनों ही अपने-अपने मुकाबले जीत लेते हैं, तो फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें कि, वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को आयोजित होगा.
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 1992 वर्ल्ड कप में हुई थी और तब से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 2023 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था
भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|
| 7 अक्टूबर 2027 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | केपटाउन |
| 10 अक्टूबर 2027 | भारत vs पाकिस्तान | जोहान्सबर्ग |
| 14 अक्टूबर 2027 | भारत vs अफगानिस्तान | सेंचुरियन |
| 17 अक्टूबर 2027 | भारत vs क्वालीफायर ए | ब्लोमफोंटेन |
| 24 अक्टूबर 2027 | भारत vs जिम्बाब्वे | विक्टोरिया फॉल्स |
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
8 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
18 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
45 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines