India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ क्रिकेट में ही राइवलरी देखने को नहीं मिलती है, बल्कि सभी खेलों में दोनों देशों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में दोनों देशों के फैंस का जोश हाई रहता है. भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जाना है. ये मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा. आइए जानते हैं हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के रिकॉर्ड अब तक कैसे रहे हैं.
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
1956 के ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान पहली बार हॉकी के मैदान पर आमने सामने हुए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी टीम में 183 मुकाबले खेले गए हैं. पाकिस्तान का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 82 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि भारतीय टीम ने 69 मैच जीते हैं. 32 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. आंकड़े में भारतीय टीम काफी पीछे है. इसके अलावा पाकिस्तान ने अब तक भारत के खिलाफ ज्यादा गोल भी दागे हैं. पाकिस्तान ने 407 गोल दागे हैं, जबकि भारत ने 390 गोल किए हैं.
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 19 अगस्त को मुकाबला एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 6:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके रचा इतिहास
इंग्लैंड ने हराकर भारत की बढ़ाई मुश्किलें
17 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप में 32 साल पहले जीत दर्ज की थी. भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड को साल 1994 में हराया था. ऐसे में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 32 साल का सूखा खत्म नहीं कर सकी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कन्कशन के कारण दिनेश चांदीमल हुए मैच से बाहर
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines