IND vs PAK: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 6 जुलाई को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होने वाली है. टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे.

---विज्ञापन---

5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड महिला और हांगकांग महिला के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने सामने होंगे. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल

---विज्ञापन---

मैचमुकाबलातारीखसमय (IST)
1थाईलैंड महिला vs हांगकांग महिला28 अगस्तरात 8:00 बजे
2श्रीलंका महिला vs यूएई महिला29 अगस्तरात 8:00 बजे
3भारत महिला vs थाईलैंड महिला30 अगस्तरात 8:00 बजे
4बांग्लादेश महिला vs इंडोनेशिया महिला31 अगस्तरात 8:00 बजे
5पाकिस्तान महिला vs थाईलैंड महिला1 सितंबररात 8:00 बजे
6श्रीलंका महिला vs इंडोनेशिया महिला2 सितंबररात 8:00 बजे
7भारत महिला vs हांगकांग महिला3 सितंबररात 8:00 बजे
8यूएई महिला vs इंडोनेशिया महिला4 सितंबररात 8:00 बजे
9भारत महिला vs पाकिस्तान महिला5 सितंबररात 8:00 बजे
10श्रीलंका महिला vs बांग्लादेश महिला6 सितंबररात 8:00 बजे
11पाकिस्तान महिला vs हांगकांग महिला7 सितंबररात 8:00 बजे
12बांग्लादेश महिला vs यूएई महिला8 सितंबररात 8:00 बजे
13सेमीफाइनल 1 - ग्रुप A की प्रथम टीम vs ग्रुप B की द्वितीय टीम10 सितंबररात 8:00 बजे
14सेमीफाइनल 2 - ग्रुप B की प्रथम टीम vs ग्रुप A की द्वितीय टीम11 सितंबररात 8:00 बजे
15फाइनल13 सितंबररात 8:00 बजे