IND vs NZ: रोहित शर्मा के इन 2 फैसलों पर पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल, सिराज को भी लपेटा

India vs New Zealand: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद रोहित शर्मा के कई फैसलों पर सवाल भी उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब पूर्व दिग्गज भारतीय ने रोहित 2 फैसलों पर सवाल खड़ा किया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के 36 साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया है। वहीं बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के 2 फैसलों पर अब पूर्व दिग्गज ने सवाल उठाया है।

विज्ञापन

संजय मांजरेकर ने रोहित के फैसलों पर उठाया सवाल

ईएसपीएन से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, मैं समझ सकता हूं कि सिराज को एक या दो ओवर और बुमराह को लंबा स्पैल मिला। लेकिन सिराज को उस फोरस्पेल में 6 ओवर मिले, मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा है और बोर्ड पर पहले से ही बहुत सारे रन थे और आपके पास पीछा करने के लिए बहुत कम अंतर था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में केएल राहुल को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मालामाल हुई न्यूजीलैंड की टीम, टीम इंडिया को भी मिले करोड़ों रुपये

इसके अलावा मांजरेकर का ये भी कहना है कि आर अश्विन को पहले से ही गेंदबाजी करानी चाहिए थे। दरअसल दूसरी पारी में अश्विन को सबसे आखिर में गेंदबाजी करते हुए देखा गया। जब मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल चुका था, तब रोहित ने अश्विन को गेंद थमाई थी। इस पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

महज 46 पर ऑलआउट हुई थी टीम इंडिया

बेंगलुरु टेस्ट में बारिश का साया देखने को मिला था। बारिश के चलते बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन का खेल बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद दूसरे दिन टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस दौरान भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए थे। रोहित के पहले बल्लेबाजी करने वाले फैसले पर भी काफी सवाल उठे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ